Woman fought in dark with people stealing buffalos thieves shot her dead

Woman fought in dark with people stealing buffalos thieves shot her dead


ऐप पर पढ़ें

बिहार के सारण (छपरा) जिले में एक महिला रात के अंधेरे में भैंस चोरी करने आए लोगों से अकेले भिड़ गई। महिला के विरोध करने पर भैंस चोरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। वारदात पहलेजा थाना क्षेत्र के छितरचक गांव में शुक्रवार रात को हुई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सुनैना देवी पत्नी आमोद राय के रूप में हुई है। ग्रामीणों को जब तक पता चलता, तब तक चोर फरार हो चुके थे। 

जानकारी के अनुसार, करीब 10 मवेशी चोर शुक्रवार रात को गांव में आए। घर के सामने खूंटे से बंधी भैंस को खोल कर ले जा रहे थे तभी सुनैना देवी ने आवाज लगाई। वह दौड़ कर यह कहते हुए चोरों से उलझ गई कि उसने सभी को पहचान लिया है। पहचान उजागर होने और पकड़े जाने के डर से चोरों ने उसे गोली मार दी। खून से लथपथ महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घर में कई दिनों से मरी पड़ी थी महिला, लोगों ने गेट तोड़ा तो देखकर रह गए दंग

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। आसपास के लोग पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस दिलाने में लगे रहे। पुलिस ने चोरों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। इधर, पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है ताकि चोरों से जुड़े कुछ निशान मिल सकें। बता दें कि दो दिन पहले अपराधियों ने इसी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *