Will Congress trouble increase in Bhagalpur RJD Bulo Mandal joins Nitish Kumar JDU

Will Congress trouble increase in Bhagalpur RJD Bulo Mandal joins Nitish Kumar JDU


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: राजद के भागलपुर से पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को जदयू का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर बुलो मंडल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह जदयू में शामिल हुए हैं। वहीं, आरोप लगाया कि राजद में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। पहले वाला राजद अब नहीं रहा। गौरतलब है कि भागलपुर सीट महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस को जाने के बाद बुलो मंडल नाराज चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने राजद छोड़ने का ऐलान करते हुए जदयू में शामिल होने की बात की थी। इससे पहले कटिहार में भी अशफाक करीम आरजेडी छोड़कर जदयू में आ चुके हैं। 

बुलो मंडल के साथ राजद के तीन दर्जन और नेताओं ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर ललन सिंह ने कहा कि बुलो मंडल के जदयू में आने से खासकर भागलपुर और पूर्णियां के क्षेत्रों में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। ललन सिंह ने मीडिया के सवाल पर बताय कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि सभी नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री की शुरू में बिहार में  हुई सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सबको मेरे कार्यक्रम में आने की जरूरत नहीं है। सभी नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। 

टिकट नहीं तो टाटा-बाय; लालू के करीबी देवेंद्र यादव ने आरजेडी छोड़ी, बुलो मंडल की कल जेडीयू में एंट्री

बता दें कि बुलो मंडल ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर में भाजपा के शाहनवाज हुसैन को हराया था। वर्ष 2019 के चुनाव में भी वह राजद के टिकट से लड़े थे, पर जदयू के अजय मंडल से वह हार गए। इस बार भागलपुर सीट महागठबंधन के तहत कांग्रेस को गयी है। गौरतलब है कि बुधवार को लालू यादव की पार्टी राजद को दोहरा झटका लगा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, राजद के पूर्व सांसद बुलो मंडल ने भी पार्टी को छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *