Will Anant Singh get parole as a return gift Discussion before voting in Munger Lok Sabha

Will Anant Singh get parole as a return gift Discussion before voting in Munger Lok Sabha


ऐप पर पढ़ें

बिहार के बाहुबली एवं मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह की पैरोल पर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। अनंत सिंह का प्रभाव वाला मोकामा इलाका मुंगेर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां से जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह मैदान में हैं। अनंत सिंह की पत्नी एवं मोकामा से विधायक नीलम देवी उनके समर्थन में प्रचार भी कर रही हैं। मुंगेर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहे अनंत सिंह के चुनावी मौसम में पैरोल पर बाहर आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही वे पैरोल पर छूटने वाले थे, लेकिन कागजी कार्यवाही में अड़ंगा लगने से देरी हो रही है। वैसे अनंत सिंह ने पैरोल का कारण बीमारी बताया है। मगर चुनाव के बीच उनके जेल से बाहर आने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 

अनंत सिंह की विधायक पत्नी नीलम देवी ने इसी साल आरजेडी से बगावत कर ली और बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए का समर्थन किया था। हालांकि, आरजेडी ने अभी तक उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। अब नीलम देवी मुंगेर से एनडीए समर्थित प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह ने नीलम देवी को 1.67 लाख वोटों से हराया था। 

लालू का साथ छोड़ लोजपा रामविलास में गए रामा सिंह, चिराग पासवान को मिलेगा फायदा?

मुंगेर लोकसभा सीट पर 2024 में ललन सिंह का मुकाबला एक अन्य बाहुबली से होने जा रहा है। आरजेडी ने यहां से डॉन अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी को टिकट दिया है। इससे इस सीट के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर मोकामा समेत आसपास के इलाकों में ललन सिंह को राजनीतिक फायदा मिल सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *