Wife used to talk to husband friend suspected of love affair beaten to death in Banka Bihar accused arrested

Wife used to talk to husband friend suspected of love affair beaten to death in Banka Bihar accused arrested


ऐप पर पढ़ें

बिहार के बांका में शक की वजह से एक परिवार उजड़ गया। पति को शक था कि उसकी पत्नी एक दोस्त के साथ अफेयर में है। गुस्से में आकर उसने पत्नी की इतना पीटा कि इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछ ताछ की जा रही है। जिस दोस्त के नाम पर पति ने पत्नी की पिटाई की वह फरार है।

मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत स्थित बड़ी खजूरी गांव का है।  प्रेम-प्रसंग की शक पर सिरफिरे पति मुन्ना राम ने पत्नी की पीट-पीटकर कर  घटना शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब पति मुन्ना राम ने पत्नी अंजलि देवी (30) को एक युवक के साथ मोबाइल पर बात करते देख लिया। बताया जा रहा है कि अंजली उस युवक के साथ मोबाइल पर प्यार भरी कुछ बातें कर रही थी। उक्त प्रेमी युवक शंभूगंज के खपरा गांव का बताया जा रहा है।‌ बताया जा रहा है कि शंभूगंज के उक्त युवक और मुन्ना राम हैदराबाद में एक साथ रहकर मजदूरी करता था। इस दौरान युवक ने महिला को दिल दे दिया। वहीं छूट्टी पर शंभूगंज स्थित दोनों घर आए हुए हैं। जिसमें मोबाइल पर बात करते पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। 

जीजा के प्यार में पागल साली की खौफनाक साजिश, बोली- मेरे पति को प्राइवेट पार्ट कुचल कर मार दो 

 

पत्नी को युवक से बात करते देख पति का शक गहरा हो गया। गुस्से मे आकर वह अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी जब अधमरी सी हो गई तो पति का दिल पसीज गया। उसके बाद वह पत्नी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में इलाज के लिए ले गया जहां डॉक्टर ने उसे एडमिट कर लिया।‌ इलाज के दौरान सीएचसी शंभूगंज में अंजलि की मौत हो गई। 

अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्यारे पति मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *