When PM Modi rally was disrupted Youth climbed the pillar then the Prime Minister made this appeal

When PM Modi rally was disrupted Youth climbed the pillar then the Prime Minister made this appeal


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने पहले मोतिहारी में एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनावी रैली की। और फिर महाराजगंज रवाना हो गए। जहां उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। पीएम मोदी ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया। वैसे ही उनकी रैली में रुकावट आ गई। जिसके जिम्मेदार रैली में आए नवयुवक थे। जो पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए खंभे पर चढ़े हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने नौजवानों से उतरने को कहा, और कहा कि रैली में हजारों-लाखों लोग आए हैं। ऐसे हर कोई मुझे नहीं देख पाएगा।  अपनी जान जोखिम में ना डाले और नीचे उतर आए। सुरक्षाकर्मियों से भी पीएम मोदी ने नौजवानों को नीचे उतारने को कहा। क्योंकि चढ़ना आसान है, उतरना मुश्किल इस दौरान उनका भाषण करीब 5-10 मिनट तक बाधित रहा।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील करते हुए कहा कि नौजवानों नीचे उतरिए, मेरे भाषण से ज्यादा आपकी जिदंगी ज्यादा  मूल्यवान है। ये सारा तामझाम अस्थायी होता है, अगर ये गिरा तो यहां आए लोग भी परेशान होंगे। पहले आप लोग नीचे उतरिए तभी मैं भाषण आगे करूंगा। सभी लोगों से उन्होने युवकों को नीचे उतारने को कहा। आप मेरे अपने हैं, मैं आपको कैसे परेशान देख सकता हूं। आपको कुछ हुआ तो मेरे लिए ये बर्दाश्त नहीं होगा। अगर उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची है, तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं। आप सब मेरे परिवार के सदस्य हैं। 

यह भी पढ़िए- ‘जंगलराज’ वालों ने बिहार को सिर्फ बम, बारूद, और माफिया दिए; आरजेडी पर बरसे पीएम मोदी

महाराजगंज की रैली में पीएम मोदी ने इंडिया अलायंस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। और कहा कि  जैसे-जैसे 4 जून करीब आ रहा है। वैसे-वैसे मोदी के लिए इंडी गठबंधन की गालियां बढ़ती जा रही हैं। इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा कि देश की जनता मोदी को अगले 5 साल के लिए फिर से चुनने जा रही है। जिन्होने बिहार के लोगों को मारा, तड़पाया, माताओं-बहनों क जीवन बर्बाद किया। जो आतंक और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनकी आंखों में मोदी खटकता है। लेकिन मैं जनता की सेवा में जुटा रहूंगा। मैं दिल से सेवा करता हूं। इसलिए जनता से मेरा दिल का रिश्ता है। हर दिल में आज मोदी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *