When not made minister she switched from JDU to RJD Bima Bharti on Nitish Kumar target

When not made minister she switched from JDU to RJD Bima Bharti on Nitish Kumar target


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चली गईं, अच्छा हुआ। कहती थीं फिर से मंत्री बनाइए, नहीं बनाये तो चलीं गईं। हमने उन्हें विधायक बनाया, कैबिनेट में भी शामिल किया। वह जिद पर अड़ी थी कि मुझे मंत्री बना दीजिये। मना कर दिए तो सबकुछ भूलकर इधर से उधर चली गयी। पूर्णिया में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जिनके साथ गईं, उनके राज में क्या स्थिति थी। कोई शाम के बाद घर से बाहर निकलता था। न शिक्षा की कोई व्यवस्था थी, न सड़क थी, न इलाज की कोई व्यवस्था। आज कितना कुछ बदल गया है। पुरानी चीज को भूलिएगा मत। जिन्हें 2005 से पहले मौका मिला, कोई काम नहीं किया, परिवार में लगे रहे। बीमा भारती पर भी जमकर निशाना साधा। 

पूर्णिया के भवानीपुर में नीतीश कुमान ने कहा कि बिहार में 40 सीट और देश में 400 पार होगा। वे लोग 1995 से ही भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। जिस समय केंद्र में वाजपेयी जी की सरकार थी तब भी हमलोग उनके साथ थे और अब भी एनडीए के साथ हैं। सीएम ने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में कितना काम हुआ है आप भी देख सकते हैं। खासकर उन्होंने लड़कियों की शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर काफी जोर दिया गया। जिसका परिणाम रहा कि बिहार की लड़कियां शिक्षा में क्षेत्र में काफी आगे बढ़ी है। 

बिहार में लोकसभा चुनाव में बरस रहे हैं नेताओं के बाल-बच्चे, आकाश सिंह तो पहले भी लड़े और हारे हैं

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में मुसलमानों के लिए भी काफी काम किया गया है। पहले की सरकार हिन्दू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाती थी लेकिन उनकी सरकार में मुसलमानों के लिए बहुत काम किये गए। तलाकशुदा महिलाओं के स्वाबलंबन के लिए काम किया गया। हर गांव में कब्रिस्तान बनाया गया। मदरसा एवं अन्य चीजों को आगे बढ़ाया गया। सीएम ने कहा कि आज सड़क, स्वास्थ्य, बिजली सहित हर क्षेत्र में काम हुआ है। लेकिन कुछ लोग लोगों को बरगलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी के झांसे में नहीं आना है और लोगों से अपील की कि आपलोग एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिताएं। 

भागलपुर में नीतीश कुमार ने दो घंटे किया रोड शो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार दोपहर भागलपुर के शहरी क्षेत्र में रोड शो कर मतदाताओं से जदयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। यह उनका भागलपुर में पहला रोड शो है। करीब दो घंटे वे शहर में रहे। इस दौरान निश्चय रथ नामक बस पर सवार होकर करीब पांच किलोमीटर तक रोड शो किया। कई जगहों पर बस के ऊपर आकर मतदाताओं का अभिनंदन भी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *