Wears 5 kg gold roams around with a gold bullet Meet Bihar gold man Prem Singh

Wears 5 kg gold roams around with a gold bullet Meet Bihar gold man Prem Singh


ऐप पर पढ़ें

शरीर पर 5 करोड़ के सोने के आभूषण, और सोने की बुलेट से घूमने वाले प्रेम सिंह बिहार के गोल्डमैन के तौर पर जाने जाते हैं। वो बेफिक्र होकर पटना की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखते हैं। उनका सपना है कि उनकी हर चीज सोने की हो। वो देश के पहले गोल्डमैन बनना चाहते हैं। एएनआई से बातचीत में प्रेम सिंह ने कहा कि पूरे देश और बिहार के लोग मुझे गोल्डमैन बोलते हैं। 5 किलो 400 ग्राम गोल्ड पहनकर चलता हूं।

वहीं इतना गोल्ड पहनकर डर नहीं लगने के सवाल पर  प्रेम सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। माननीय नीतीश कुमार की सरकार है, सुशासन का राज है। इसलिए डर नहीं लगता है। 14 करोड़ माताएं बहनें, बंधु प्यार देते हैं। इसलिए डर नहीं लगता है। डीजीपी और एसएसपी का ध्यान रहता है। जब इतना प्यार मिले तो डरने की क्या बात है। बदलते बिहार हैं हम, सुशासन के अखबार हैं हम। विकास के प्रचार हैं हम। जो माननीय नीतीश कुमार बिहार के लिए किए हैं, उसका शुक्रगुजार हैं हम। 

बातचीत के दौरान प्रेम सिंह ने कहा कि उन्हें देश का गोल्डमैन बनना है। ईमानदारी की कमाई होती रहेगी। हर चीज मेरी गोल्ड की होगी। यही हनुमान जी से प्रार्थना है। उन्होने बताया कि जिस बुलेट से वो चलते हैं, उसमें 150 से 200 ग्राम सोना लगा है। जिसकी कीमत करीब 12 से 14 लाख है। और बैंगलुरू से बनकर आई है। 

यह भी पढ़िए- ज्वेलरी दुकान से भी ज्यादा सोना लादे घूमते हैं प्रेम सिंह, बिहार के गोल्ड मैन के शरीर पर कितना तोला आभूषण?

आपको बता दें। प्रेम सिंह मूल रूप से आरा जिले के निवासी हैं। और जब वो सड़क पर निकलते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग जाती है।  प्रेम सिंह का कहना है जैसे-जैसे कमाई बढ़ेगी। वैसे वैसे शरीर पर सोना का वजन बढ़ता जाएगा। प्रेम सिंह गले में सोने की मोटी-मोटी कई चेन पहनते हैं। हाथ में ब्रेसलेट से लेकर अंगुलियों में दस अंगूठी रहती है।  मोबाइल कवर से लेकर बुलेट भी उनकी सोने की है। बिहार और देशभर में प्रेम सिंह गोल्डमैन के नाम से मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *