We gave jobs for 17 months and they are giving sermons on employment JDU targets Tejashwi

We gave jobs for 17 months and they are giving sermons on employment JDU targets Tejashwi


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आरजेडी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें एक करोड़ नौकरी, 500 में गैस सिलेंडर, गरीब परिवार की बहनों को एक साल में एक लाख की राशि देने समेत कई बड़े वादे किए गए। जिस पर अब जेडीयू ने हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है। और पूरे देश के बारे में घोषणा कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि हेलीकॉप्टर में बैठकर संतरा खा रहे हैं। और छिलका ऊपर से गिरा रहे हैं कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई और माले के हाथ में। कहां है गठबंधन के घटक दल, अगर इस घोषणा पत्र को लागू करना है, तो 23 सीट वाला लागू कर देगा। जैसे संतरा खाने के बाद आंख में डालने पर मलमलाती है। वैसे ही इनका घोषणा पत्र मलमलाने वाला है। इसका कोई तुक नहीं है, 23 सीट पर लड़ने वाला 543 सीट के बारे में बता रहा है। 

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को घोषणा पत्र जारी करते वक्त गठबंधन के सहयोगी दलों भी साथ बैठाना चाहिए था। आपने उनको अपमानित किया है। आरजेडी का घोषणा पत्र सीधे तौर पर फर्जीनामा है, इसके अलावा कुछ नहीं है। एक करोड़ नौकरी देने के सवाल पर नीरज ने कहा कि 17 महीने का रोजगार हम इनको दिए, और ये रोजगार पर प्रवचन दे रहे हैं। एक बार 17 महीने और एक बार 20 महीने की नौकरी दी। दोनों बार ये टेस्ट में फेल हो गए।

वहीं आरजेडी के घोषणा पत्र में इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर रक्षाबंधन से गरीब परिवार की बहन-बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने का वादा किया है। जिस पर नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने तो जातीय गणना कराकर पहले ही गरीब परिवारों को साल में 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। और ये एक लाख पर अटके  हैं। ये काम शुरू करेंगे, और हम सीएम उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रूपए दे रहे हैं। 

जदयू एमएलसी ने कहा कि जब आरजेडी के सहयोगी दल ही उनके विश्वास में नहीं है। देश के संदर्भ में आप घोषणा पत्र जारी कर रहे थे, लेकिन साथ में न कांग्रेस थी, न माले, न सीपीआई, न सीपीएम। ये लोग क्या राजनीतिक बीपीएल लोग हैं, और क्या इनकी औकात नहीं थी आपके साथ बैठने की। ये राजनीति में औकात बताने वाला हुआ। 23 सीट पर लड़ने वाला देश की बात कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *