Vinod Tawde remain BJP incharge of Bihar Nitin Nabin given Chhattisgarh responsibility

Vinod Tawde remain BJP incharge of Bihar Nitin Nabin given Chhattisgarh responsibility


ऐप पर पढ़ें

विनोद तावड़े बिहार भाजपा के प्रभारी बने रहेंगे, जबकि लोकसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाए गए दीपक प्रकाश को पार्टी ने सह प्रभारी बनाया है। वे हरीश द्विवेदी के बदले सह प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में एनडीए के बिहार में 40 में से 30 सीटें जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रभारी में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। विनोद तावड़े बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बने रहेंगे। शुक्रवार को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से 24 राज्यों के नए प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की गई। इसमें बिहार के कई वरिष्ठ नेताओं को देश के अन्य राज्यों में जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वे इसके पहले छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी रह चुके हैं। वहीं एमएलसी देवेश कुमार को मिजोरम का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे मिजोरम के चुनाव प्रभारी रहे थे।

इसी तरह बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बीजेपी ने सिक्किम का प्रभारी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची जारी की गई। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वहीं, नार्थ ईस्ट के प्रभार से बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को मुक्त कर दिया गया है। गौरतलब हो कि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय पश्चिम बंगाल के प्रभारी जबकि संजीव चौरसिया पहले से उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी हैं।

बिहार के सबसे बड़े लूजर पर क्यों दांव लगा रही बीजेपी

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। विनोद तावड़े राज्य में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के बीच समन्वय का काम करते रहेंगे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में सीटों और वोट शेयर का नुकसान हुआ था। बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से पांच पर हार का सामना करना पड़ा। 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिस्से की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *