Tell new voters difference between Jungle Raj and Nitish Raj PM Modi gave mantra of victory to bihar BJP

Tell new voters difference between Jungle Raj and Nitish Raj PM Modi gave mantra of victory to bihar BJP


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि राज्य के लोगों को जंगलराज व नीतीश राज का फर्क बताएं। विशेषकर नए वोटर जिनका उस समय जन्म नहीं हुआ होगा, उन्हें बताए कि जंगलराज में क्या-क्या होता था। किस तरह महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकलती थीं। मंगलवार को बिहार के सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं व नेताओं से वर्चुअल वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने पांच बूथ अध्यक्षों से बातचीत की। उनसे चुनाव से संबंधित फीडबैक लिया और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। भोजपुरी में लोगों का हाल-चाल पूछने के साथ ही अपना संवाद शुरू करने वाले पीएम ने कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने भाजपा और एनडीए को मजबूत करने का मन बना लिया है। चुनाव कोई भी हो, हमारा लक्ष्य बूथ जीतना होता है। जिस संगठन की इकाई बूथ जीतने पर जोर लगाती है, वह हमेशा चुनाव जीतती रहती है। इसलिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ यह हम सबका संकल्प है। 

औरंगाबाद के रफीगंज की संगीता प्रसाद से बातचीत में पीएम ने कहा कि पहली बार वोट देने वालों ने जंगलराज नहीं देखा है तो उनको समझाएं। कैसे जंगलराज में महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी। एनडीए के कार्यकर्ता दो दशक पहले की स्थिति लोगों को बताएं। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पुराने लोगों से कहें कि वे अपने अनुभव युवाओं को बताएं कि जंगलराज में क्या क्या होता था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसे बताएं। आप जब मिलें तो पिछले 10 वर्ष में देश ने कैसे विकास किया है, यह भी बताएं। उनसे भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नुकसान की भी चर्चा करें।

श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का सच बिहार के वोटरों को बताएं, पीएम मोदी का संदेश 

पश्चिमी चम्पारण के नौतन के रहने वाले धर्मेन्द्र पासवान से बातचीत में पीएम ने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में बिहार के युवाओं को शिक्षा व रोजगार का अवसर मिलता तो उनकी प्रतिभा देश-प्रदेश के विकास में काम आती। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। एनडीए राज में स्थिति बदल रही है। बिहार के युवाओं में बहुत ताकत है। सोशल मीडिया पर ऐसे युवाओं की जानकारी दें जो बेहतर काम कर रहे हैं। नवादा की पुनीता वर्णवाल से बातचीत में पीएम ने कहा कि जिन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उन लाभुकों से मिलें। जिनको लाभ नहीं मिला है, उन्हें बताएं कि उन्हें भी भविष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रचार से अधिक वोट बनाने की दिशा में काम करें। हमें वोट पक्का करना है।  

अपने-अपने बूथ पर 10 परसेंट वोट बढ़ाएं बीजेपी कार्यकर्ता, नरेंद्र मोदी ने बिहार में टार्गेट सेट कर दिया

मधुबनी के संजीव कुमार साह से बातचीत में पीएम ने कहा कि जब भगवान राम अपने घर में विराजे तो मिथिला के लोग बहुत खुश हैं। दरभंगा एयरपोर्ट से होने वाले लाभ की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि मिथिला में जनसम्पर्क अभियान चलाएं तो लोगों को माता सीता को घर मिलने की बात बताएं। खगड़िया के राहुल शर्मा से बातचीत में पीएम ने मजाकिया लहजे में कहा कि आपके नाम को लेकर गांव वाले क्या सोंचते हैं। सरकार के काम का फीडबैक लें। पहले परिवारवादी पार्टियों के नेता कहते थे कि एक रुपए में 15 पैसे ही लोगों को मिलते हैं। अब पूरा पैसा खाते में जा रहा है। एनडीए सरकार में लोगों को अवसर मिला है। 

बिहार को हुए लाभ को गिनाया

पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से बिहार को हुए लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। इसमें बिहार के साढ़े तीन करोड़ लोग हैं। नौ करोड़ को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। तीन करोड़ को उज्ज्वला का लाभ दिया गया। हजारों करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही है। इन कामों को पन्ना प्रमुख वोटरों को बताएं। पिछली बार से कम से कम 10 फीसदी अधिक वोट प्राप्त हो, यह लक्ष्य तय कर काम करें। ईवीएम में कितने नंबर पर एनडीए के उम्मीदवार हैं, यह वोटरों को बताएं। अगले तीन-चार दिनों में बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ता टिफिन बैठक करें। साथ में खाना खाएं। एक नई ताकत मिलेगी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *