Tejashwi Yadav lashes out at Amit Shah no lies and hatred in Bihar trend of jobs will prevail

Tejashwi Yadav lashes out at Amit Shah no lies and hatred in Bihar trend of jobs will prevail


ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में झूठ एवं नफरत का ट्रेंड नहीं चलेगा, बल्कि जॉब का ट्रेंड चलेगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के  शीर्ष नेताओं पर नफरत का ट्रेंड चलाने का आरोप लगाया। झारखंड के देवघर से चुनाव प्रचार के बाद लौटने पर शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का नफरत र्फैलाने का, जबकि हमारा ट्रेंड नौकरी देने का है। 

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पीओके को भारत का हिस्सा बताए जाने के बयान को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से जोड़ते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 10 सालों में बिहार को क्यों नहीं विशेष दर्जा मिला बताएं, इधर-उधर की बात न करें। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि हमको भी भगवान ने भेजा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि पीएम बिहार आ रहे हैं तो अच्छी बात है, वे बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला? चीनी मिल क्यों नहीं खुली? गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई से बिहार को मुक्ति क्यों नहीं दिलाई? उन्होंने एक सवाल के जवाब में फिल्मी गाने की पंक्ति दोहराते हुए कहा कि टन-टना-टन-टनटन तारा, बीजेपी हो गई नौ-दो ग्यारह।

आप 400 पार सीटें दो, हम मुस्लिम आरक्षण रद्द कर देंगे, बिहार में बोले अमित शाह

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी को घेरा। शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के लोग मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं। हमारी सरकार 400 पार आई तो इसे रद्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमारा है, इसे हम लोग हासिल करके रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *