Tejashwi Yadav attacks Samrat Choudhary says He not able to run Bihar his turban not coming off

Tejashwi Yadav attacks Samrat Choudhary says He not able to run Bihar his turban not coming off


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बूथ लूट से जुड़े आरोपों पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि इनसे बिहार चल नहीं रहा, पगड़ी उतर नहीं रही। इनको कोई पूछ नहीं रहा है, इन्हें सुनने के लिए कोई नहीं जाता है। इन लोगों की बात करने की कोई मतलब नहीं है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत में शनिवार को कहा कि मोदी का मतलब बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी है। पूरे देश में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, भले ही कितने भी षडयंत्र रचें। तेजस्वी ने सीएम नीतीश के उन आरोपों पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने आरजेडी पर मुसलमानों के हित में काम नहीं करने का दावा किया था। 

हम सम्मान देते हेैं, वो पलट जाते हैं और हमें गालियां देते हैं; नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कहते हैं कि हम जात पात की बात नहीं करते, धर्म की बात नहीं करते। फिर इधर-उधर की बात क्यों कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में हमने जो पांच लाख नौकरियां दीं, वो हिंदू, मुस्लिम, अगड़े-पिछड़े, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अति पिछड़े सबको मिली है। हमने सबके लिए काम किया। 

इससे पहले तेजस्वी यादव ने दावा किया। इस चुनाव में बीजेपी हारने वाली है। इसलिए बीजेपी के नेता डिप्रेशन में चले गए हैं। दो चरणों के चुनाव होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी पार 400 का नारा भी लगाना छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *