Tejashwi taunts on Nitish Kumar viral video calls him the most helpless and helpless Chief Minister

Tejashwi taunts on Nitish Kumar viral video calls him the most helpless and helpless Chief Minister


ऐप पर पढ़ें

पटना के जेपी गंगा प्रोजेक्ट के पथ लोकार्ण कार्यक्रम के दौरान परियोजना के इंजीनियर के पैर छूने की बात कहते हुए सीएम नीतीश के वायरल हो रहे वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। और कहा कि इतना असहाय, लाचार और बेबस मुख्यमंत्री कोई नहीं होगा। बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक (अधिकारी तो छोड़िए) मुख्यमंत्री की नहीं सुनता।

तेजस्वी यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए पोस्ट में लिखा कि पूरे विश्व में इतना असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा जो BDO, SDO, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहाँ तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो? बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक (अधिकारी तो छोड़िए) मुख्यमंत्री की नहीं सुनता? क्यों नहीं सुनता और क्यों नहीं आदेशों का पालन करता, यह विचारनीय विषय है? हालाँकि इसमें कर्मचारी व अधिकारियों का अधिक दोष भी नहीं है।

एक कमजोर बेबस मुख्यमंत्री के कारण “बिहार में होना वही है जो “चंद” सेवारत और “सेवानिवृत्त” अधिकारियों ने ठाना है” क्योंकि अधिकारी भी जानते है कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री है। जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत,जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है

यह भी पढ़िए- ‘कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं, आप मेरी बात…’, क्यों इंजीनियर पर फायर हुए सीएम नीतीश कुमार?

आपको बता दें  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रोजेक्ट के काम में देरी को लेकर काफी गुस्से में नजर आए। और प्रोजक्ट इंजीनियर से कहा कि कहिए तो हम आपके पैर छूते हैं। आप मेरी बात क्यों नहीं सुनते हैं। ये कहते हुए अपनी कुर्सी से उठकर उसकी तरफ बढ़ जाते हैं। इस दौरान प्रोजेक्ट इंजीनियर हाथ जोड़कर उन्हें ऐसा करने से रोकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *