Speed wreaks havoc on car riders in Bihar two killed two injured in Supaul

Speed wreaks havoc on car riders in Bihar two killed two injured in Supaul


ऐप पर पढ़ें

बिहार के सुपौल में एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र एनएच 327ई पर बघला पुल के धर्मकांटा के पास रविवार की रात एक  बजे तेज रफ्तार  कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार में चार युवक सवार थे जिनमें से दो युवकों की मौत हो गयी वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

रात्रि गस्ती पुलिस ने  गाड़ी को देख पहुंची तो देखा कि चारो युवक खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर पहुंची  जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सुपौल भेजा दिया। लेकिन घायलों में से दो की मौत सदर अस्पताल पहुंचने से पहले बगही के पास हो गई। सभी पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 

हैवान ने मानसिक रोगी को नहीं छोड़ा, 6 माह तक नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो फरार; झारखंड से धराया

जानकारी मिल रही है कि पिपरा थाना क्षेत्र के चारों युवक मेला देखने के लिए त्रिवेणीगंज जा रहे थे। रास्ते में त्रिवेणीगंज बाघला पुल समीप धर्मकांटा के पास लगी एक हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड 9 निवासी यदुन्दन ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार ठाकुर व रामनगर पंचायत के वार्ड नंबर 16  निवासी उमेश मंडल छोटा पुत्र ज्ञानसू कुमार उर्फ छोटू 23 वर्ष के रुप मे हुई है वही घायलों में  थुमहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी पप्पु प्रभाकर के 23 वर्षीय पुत्र राजा कुमार व बसहा पंचायत के नवीन वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और घटना की जांच में जुट गयी है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दो की मौत रास्ते मे हो गई। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल दोनों युवक का इलाज सुपौल में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *