Sitamarhi Results 2024: सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की है। पहली बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और राजद उम्मीदवार अर्जुन राय को 51 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। सुनील कुमार पिंटू का टिकट काटकर नीतीश कुमार ने देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी में उतारा था। अर्जुन राय पहले भी सीतामढ़ी के सांसद रह चुके हैं। देवेश चंद्र ठाकुर को कुल 5,15,719 वोट मिले जबकि अर्जुन राय को 4,64,363 वोट प्राप्त हुए।
17:54 PM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर 45192 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के अर्जुन राय पीछे चल रहे हैं।
16:32 PM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर 40159 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के अर्जुन राय पीछे चल रहे हैं।
14:06 PM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर 29082 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के अर्जुन राय पीछे चल रहे हैं।
13:16 PM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर 7349 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के अर्जुन राय पीछे चल रहे हैं।
12:36 PM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुर 7187 वोटों से आगे हैं। आरजेडी के अर्जुन राय पीछे चल रहे हैं।
10:53 AM- सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू बढ़त बनाए हैं। देवेश चंद्र ठाकुJ 577 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी के अर्जुन राय पीछे हैं।
8:00 AM- सीतामढ़ी सीट पर मतगणना शुरू
सीतामढ़ी में आजादी के बाद से अब तक 5 बार कांग्रेस और तीन बार जनता दल के उम्मीदवार जीते। 1998 से लेकर 2009 तक बारी-बारी से यह सीट आरजेडी एवं जेडीयू के खाते में गई। 2014 में रालोसपा के राम कुमार शर्मा जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनील कुमार पिंटू ने जेडीयू प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। सीतामढ़ी में यादव वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद मुस्लिम, वैश्य, भूमिहार और कोइरी वोटर भी बड़ी संख्या में हैं।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के राम कुमार शर्मा ने आरजेडी के सीताराम यादव को एक लाख 47 हजार मतों से हराया था। जेडीयू के अर्जुन राय तीसरे नंबर पर रहे थे। साल 2019 में जेडीयू के सुनील कुमार पिंटू ने आरजेडी के अर्जुन राय को ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। और अब 2024 में एक बार फिर से अर्जुन राय आरजेडी के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। जिनक मुकाबला जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर से है।
सीतामढ़ी लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड,बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर शामिल हैं। इन छह सीटों में तीन पर बीजेपी, दो पर जेडीयू और एक सीट पर आरजेडी काबिज है।
