Samrat Choudhary lashed out at Lalu family said Corrupts will have to go to jail this is Modi ki guarantee – लालू परिवार पर बरसे सम्राट चौधरी, कहा

Samrat Choudhary lashed out at Lalu family said Corrupts will have to go to jail this is Modi ki guarantee – लालू परिवार पर बरसे सम्राट चौधरी, कहा


ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार करने वालों का नकेल कसना, सुशासन और विकास को जारी रखना तथा भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनना है। लालू परिवार सहित विपक्षी गठबंधन के दलों की पूरी राजनीति ही परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है, इसीलिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मोदी की गारंटी के बाद इनमें धबराहट है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चपरासी क्वार्टर से शुरू हुई राजनीति का मकसद बिहार का विकास नहीं बल्कि हजारों करोड़ की बेनामी सम्पत्ति इक्ट्ठा करना रहा है। 1999 में मात्र 87 लाख की सम्पत्ति बताने वाला लालू परिवार के पास 2004 में 370 करोड़ की घोषित सम्पत्ति हो गई। जबकि 2019 में इस परिवार के सदस्यों के पास 1,820 करोड़ से ज्यादा की परिसम्पत्ति थी। इस परिवार के पास 150 से ज्यादा भूखंड, 30 फ्लैट और आधे दर्जन से ज्यादा बंगला व मकान है। महज 29 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 से ज्यादा परिसम्पत्तियों के मालिक बन गए थे। तेजप्रताप यादव 28 और मीसा भारती 23 से ज्यादा सम्पत्ति की मालकिन हैं। राबड़ी देवी के नाम से पटना में 43 भूखंड के अलावा 30 से ज्यादा फ्लैट है।

उन्होंने कहा कि खोखा कंपनियों, दान, वसीयत, पावर ऑफ अटॉर्नी और हर काम के बदले जमीन-मकान हथियाने का लालू परिवार का नायाब फंडा रहा है। एमएलए, एमएससी, सांसद और मंत्री बनाने के लिए भी इस परिवार ने विभिन्न हथकंडे अपनाकर जमीन, मकान लिखवा लिए हैं। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में इस परिवार के कम से कम आधे दर्जन सदस्य जांच के घेरे में हैं। लालू परिवार चाहे जितना भी हाय तौबा मचा लें, बिहार की जनता उसके झांसे में आने वाली नहीं है। तेजस्वी यादव के नौकरी के फंडा का भी पोल खुल चुका है। बिहार के युवा किसी बहकावे में आने वाले नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *