ऐप पर पढ़ें
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बिहार के बेतिया में तीसरी बार जांच के लिए पहुंची। क्राइम ब्रांच और बांद्रा थाने की पुलिस सोमवार की आधी रात एक बार फिर से गौनाहा के मसही गांव पहुंची। यहां पांच लोगों को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को नोटिस सौंपा। इसके तत्काल बाद पांचों को साथ लेकर चली गई।
हालांकि शूटर विक्की के पति साहेब साह को भी पुलिस मुंबई ले जाने वाली थी। लेकिन तबियत अधिक खराब होने पर नरकटियागंज में छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ की। मुंबई ले जाने वालों में आशीष उर्फ खलिफ, अंकित चौहान, संजीत चौहान, सुनील कुमार व शूटर विक्की के साला विकास कुमार शामिल हैं। आपको बता दें कि तीसरी बार मुंबई पुलिस गौनाहा के मसही गांव में पहुंची है। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। मुंबई पुलिस की कार्रवाई से सहमे हुए हैं।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो शूटरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मसही से मंगलवार को हिरासत में लिये गये लोगों को गिरफ्तार किया गया है या नहीं, इसमें मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। सलमान खाने के घर के बाहर फायरिंग के मामले में बिहार के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों ही मोतिहारी जिले के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। दोनों शूटर्स को मुंबई पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने घटना स्थल के कई CCTV फुटेज को खंगाला और आरोपियों की पहचान की। और फिर घटना के अगले दिन ही दोनों शूटर्स को पकड़ने में कामयाब रही।
