ऐप पर पढ़ें
केंद्र में नरेंद्र मोदी नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार बन गई है। रविवार को पीएम मोदी समेत 72 मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में शपथ लिया और एक के बाद एक मंत्री अपने अपने मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। बिहार से इस बार आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है लेकिन मोदी के मंत्रिपरिषद में एक भी मुस्लिम चेहरे को शामिल नहीं किया गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इन लोगों को उन लोगों से नफरत तो है ही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किंग मेकर की भूमिका में हैं तो बिहार के लिए बहुत कुछ करवा सकते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को सब को साथ लेकर चलना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म का हो। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने इस बात के लिए नाराजगी जाहिर किया कि एक वर्ग को सरकार में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया। यह सही नहीं हुआ। सभी को साथ लेकर चलना जरूरी होता है। लेकिन इन लोगों की अलग बात है। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया नरेंद्र मोदी इस बार काफी कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे। जनता ने इस बार बीजेपी को नकार दिया है। कहां चार सौ पार का दावा करते थे। लेकिन जनता ने इन्हें 240 पर समेट दिया है। सहयोगियों को मना कर रखना मजबूरी हो गई है। काफी कमजोर पीएम इस बार नरेंद्र मोदी जी रहने वाले हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो इस बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल सकता है। क्योंकि वे किंग मेकर की भूमिका में हैं। बगैर जेडीयू के मोदी जी की सरकार नहीं चलेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री बिहार के लिए केंद्र से बेहतर करवा सकते हैं। जातीय गणना और आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो सकता है। नरेंद्र मोदी बिहार से सहयोग मिलने पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। तो उन्हों बिहार के लिए कुछ खास करना चाहिए। इससे पहले तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार मोदी जी ने झुनझुना थमा दिया है। बिहार के मंत्रियों को अच्छा मंत्रालय नहीं देने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बात करते हए कहा कि जनता ने एक नया संदेश दिया है।न हम विपक्ष के तौर पर मजबूती से उभरे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में ज्यादा सीटों का अंतर नहीं है। इसका ख्याल उन्हें रखना चाहिए। उन्होंने लालू यादव को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वे सामाजिक न्याय और गरीबों के मसीहा हैं। देश और प्रदेश के लोग बधाई दे रहे हैं।
