Headlines

RJD प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर की कुर्की, गोपाल यादुका हत्याकांड में फरार है बेटा

RJD प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर की कुर्की, गोपाल यादुका हत्याकांड में फरार है बेटा


पूर्णिया के चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रूपौली से पूर्व विधायक बीमा भारती के भिट्ठा आवास की कुर्की की है। इस मामले में बीमा का बेटा राजा कुमार अभी तक फरार है। पति ने कुछ दिन पहले सरेंडर किया था।

sandeep हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 20 Sep 2024 09:26 AM
share
Share

आरजेडी प्रदेश उपाध्यक्ष और रूपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पूर्णिया स्थित भिट्ठा आवास पर पुलिस ने कुर्की की है। गोपाल यादुका हत्याकांड में ये कार्रवाई की गई है। आपको बता दें इस मामले में बीमा भारती का बेटा राजा कुमार फरार चल रहा है। वहीं कुछ दिन पहले इस हत्याकांड में आरोपी और बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लेकिन बेटा अभी तक फरार है। दोनों के खिलाफ सर्च वारंट जारी हुआ था। तलाश में पुलिस ने बीमा भारती के पटना स्थित घर और पैतृक गांव वाले घर पर भी छापा मारा था। जिसके बाद पति ने तो सरेंडर कर दिया। लेकिन बेटे की तलाश अभी तक जारी है।

दो जून को पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका की उसके घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चर्चित हत्याकांड में रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल को मुख्य साजिशकर्ता उसके पुत्र राजा कुमार के द्वारा शूटर को हायर करने की बात सामने आई थी। दोनों का नाम आने के बाद से ही दोनों पिता पुत्र फरार हो गए थे।

ये भी पढ़े:लोकसभा और उपचुनाव हारीं बीमा का प्रमोशन, लालू ने RJD प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया

इस केस में साजिशकर्ता के तौर पर दोनों की पहचान हुई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास यादव, और ब्रजेश यादव ने पुलिस को बताया था कि घटना को अंजाम देने के लिए पूर्व विधायक बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार के द्वारा शूटरों को हायर किया गया था। पहले दिन 7600 रुपया शूटर को दिया गया था और घटना के दिन फिर उसे 48 हजार रुपया दिया गया।

ये भी पढ़े:बीमा भारती के पति का कोर्ट में सरेंडर, मर्डर केस में बेटा अब भी फरार

पूर्णिया लोकसभा सीट हारने के बाद बीमा भारती ने रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव आरजेडी के टिकट पर लड़ा था। इसमें भी हार का सामना करना पड़ा और तीसरे नंबर पर रही थी, पहले पू्र्णिया और फिर रूपौली दोनों जगह बीमा को हार का सामना करना पड़ा है। दो हार के बावजूद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उनका प्रमोशन किया। और आरजेडी क प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.