Rajbhavan wrote letter to extend summer vacation in schools what will KK Pathak do now

Rajbhavan wrote letter to extend summer vacation in schools what will KK Pathak do now


ऐप पर पढ़ें

बिहार में राजभवन और शिक्षा-विभाग एक बार फिर आमने सामने होते दिख रहे हैं। दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की अवधि को विस्तारित कर जून के प्रथाम सप्ताह तक करने को लेकर राजभवन ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर यह पत्र उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, विभाग के द्वारा स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से 15 मई तक की गयी थी। 16 मई से स्कूल खोल दिये गये हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद राज्यभर के सभी सरकारी स्कूल 16 मई से खुल गए हैं। 

 मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि भीषण गर्मी में स्कूलों को खोले जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सूचना प्राप्त हो रही है। इसलिए अनुरोध है कि राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के प्रथम सप्ताह तक विस्तारित करने की कृपा की जाये। ताकि, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से हो रही परेशानी से राहत मिल सके। 

भीषण गर्मी में बेहोश हुई छात्रा, मची अफरातफरी; केके पाठक के स्कूल टाइम पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी खत्म होने क बाद 16 मई से छात्रों को सुबह 6 बजे स्कूल पहुंचने के लिए कहा था। नए आदेश में यह भी कहा गया कि सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक स्कूल चलेगा। 12 बजे से 1.30 बजे तक मिशन दक्ष की पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने पदाधिकारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही स्कूलों में जांच के लिए पहुंचने को कहा था। केके पाठक के इस आदेश को लेकर जमकर बवाल भी हुआ। कांग्रेस और बीजेपी ने पाठक पर जमकर हमला बोला। बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सवाल उठाया है कि अगर सुबह 6 बजे महिला शिक्षकों के साथ कोई घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *