Prashant Kishor retort on Tejashwi Yadav MY BAAP equation pk said will fire such bullet after padayatra – तेजस्वी यादव के MY-BAAP समीकरण पर प्रशांत किशोर का पलटवार, कहा

Prashant Kishor retort on Tejashwi Yadav MY BAAP equation pk said will fire such bullet after padayatra – तेजस्वी यादव के MY-BAAP समीकरण पर प्रशांत किशोर का पलटवार, कहा


ऐप पर पढ़ें

चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने माई-बाप (MY-BAAP) समीकरण की बात करने वाले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक बार पूरे बिहार में पदयात्रा हो जाने दीजिए, इसके बाद ऐसा बुलेट दागेंगे कि ए टू जेड समीकरण भी काम नहीं देगा। गुरुवार को बयान जारी कर प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति सिर्फ समीकरण की बात करने से नहीं होती बल्कि जनता का विश्वास जीतना बहुत जरूरी है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कुछ महीने पहले कहा था कि आरजेडी सिर्फ MY (मुस्लिम-यादव) की पार्टी नहीं है। बल्कि BAAP की पार्टी भी है। B का मतलब- बहुजन, A का मतलब अगड़ा, A का मतलब आधी आबादी और P का मतलब Poor यानी गरीब। 

अपने बयान में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि पदयात्रा हो गई, अब क्या करेंगे। ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है। पीके ने कहा कि जब पदयात्रा की शुरुआत हुई थी तो 50-100 लोगों के साथ आए, लेकिन आज हजारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज कोई माई (MY) समीकरण बना रहा है तो कोई पीवाई (PY) बना रहा है, कोई ए टू जेड बना रहा है। आप देखिएगा एक ही समीकरण होगा, वो होगा जन बल का समीकरण। इसके आगे कोई समीकरण नहीं है। 

भाजपा महंगाई की मां और बेरोजगारी की बाप है, बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; पीएम मोदी पर भी बोला हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी सरकार को बदले डेढ़ से दो ही महीने हुए हैं और बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि बिहार में जन सुराज की ताकत दिख रही है। मुझे अगर कोई धंधेबाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहेंगे कि हां मैंने इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *