Police raid in independent candidate from Purnia lok sabha seat Pappu Yadav office – पूर्णिया से निर्दलीय कैंडिडेट पप्पू यादव के ऑफिस में पुलिस की रेड, कहा

Police raid in independent candidate from Purnia lok sabha seat Pappu Yadav office – पूर्णिया से निर्दलीय कैंडिडेट पप्पू यादव के ऑफिस में पुलिस की रेड, कहा


ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के कार्यालय में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस की कार्रवाई पर पप्पू यादव की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कितना नीचे गिरेगी सरकार, पूर्णिया के बेटे को और कितना परेशान करेगी? जनता जवाब देगी। अपने पोस्ट में पप्पू यादव ने आगे लिखा है कि बीजेपी-जदयू की सरकार का हार का डर अच्छा लगा! मुझे Y श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए इनके पास पुलिस बल नहीं है। छापा मारने सैकड़ों पुलिस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद प्रचार वाहनों के कागजातों की जांच की। एक प्रचार वाहन में कट-आउट समेत डीजे लगे रहने पर एसडीपीओ ने उनकी कागजात की मांग की गयी। इसके अलावा प्रचार के लिए तैयार कई अन्य वाहनों का अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया। कार्यालय कर्मियों ने उन्हें अनुमति के लिए आवेदन काउंटर पर रिसिप्ट रहने की जानकारी दी। 

जितनी गाली हो हमको दीजिये, अच्छा लगेगा; सर्टिफिकेट देने के लिए धन्यवाद, विरोधियों पर पप्पू यादव का तंज

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ने कहा कि यह एक सामान्य जांच की प्रक्रिया थी। सारे वाहनों के कागजात ले लिए गए हैं। सिंगल विंडो में इससे संबंधित आवेदन पड़ा है या नहीं, इसकी जांच सदर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम कराई जाएगी और फिर वरीय अधिकारी के स्तर से कोई कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में एक डीजे को जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *