PM Narendra Modi to hold two rallies in Bihar in one day will seek votes for allies in Gaya and Purnia

PM Narendra Modi to hold two rallies in Bihar in one day will seek votes for allies in Gaya and Purnia


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 16 अप्रैल को उनकी एक नहीं बल्कि दो लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी। पीएम मोदी गया के साथ ही पूर्णिया में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इन दोनों सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियां एनडीए से चुनावी मैदान में हैं। गया से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी तो पूर्णिया से सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू से मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी दोनों के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे।

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद पीएम मोदी दो रैलियां बिहार में कर चुके हैं। उनकी पहली रैली 4 अप्रैल को जमुई और दूसरी 7 अप्रैल को नवादा में हुई थी। 12 दिनों के भीतर पीएम मोदी तीसरी बार फिर बिहार आएंगे। इस दिन एक नहीं बल्कि दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी द्वारा पूर्व में तय कार्यक्रम के मुताबिक 16 अप्रैल को गया में रैली का कार्यक्रम प्रस्तावित था। मगर बाद में इसी दिन पूर्णिया में रैली भी तय कर ली गई।

बीजेपी ही नहीं साथियों के लिए भी लगे भिड़े हैं मोदी, राहुल गांधी ने तेजस्वी पर मैदान छोड़ा

पूर्णिया लोकसभा सीट इस चुनाव में बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक बनी हुई है। अपनी पार्टी जाप का पिछले दिनों कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस को बंटवारे में यह सीट नहीं मिलने से पप्पू यादव को टिकट नहीं मिल पाया। यहां से महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में जेडीयू की बागी विधायक बीमा भारती मैदान में है। इस सीट पर संतोष कुशवाहा, बीमा भारती और पप्पू यादव के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मोदी-शाह के बाद योगी और राजनाथ मैदान में उतरेंगे, बिहार में बीजेपी की दनादन रैलियां

एनडीए ने अपना वोटबैंक मजबूत करने के लिए इस सीट पर पीएम मोदी की रैली कराने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, पप्पू यादव भी लंबे समय से क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। महागठबंधन में बीमा भारती के समर्थन में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की एक साथ रैली कराने की डिमांड पूर्णिया में की जा रही है। मगर अभी तक राहुल का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *