PM Narendra Modi needs treatment BJP leaders are taking sleeping pills due to fear of defeat Congress leader Pawan Khera

PM Narendra Modi needs treatment BJP leaders are taking sleeping pills due to fear of defeat Congress leader Pawan Khera


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि हार के डर से भाजपा और सहयोगी दलों के नेता नींद की गोली खाने लगे हैं।खेड़ा शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।  इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में ‘मुजरा’ शब्द का इस्तेमाल किया। क्या प्रधानमंत्री को इस तरह के शब्द का इस्तेमाल करना शोभा देता है? प्रधानमंत्री थक चुके हैं, बीमार हैं। उन्हें आराम और इलाज की जरूरत है।

पवन खेड़ा ने दावा किया कि देश में सरकार बदल रही है। पिछले पांच चरणों के चुनाव में ही देश भर में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन को 272 से अधिक सीटें मिल चुकी हैं। अन्य चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन को सीटें बोनस मिलेंगी। बदलाव की आंधी चल रही है।  भाजपा के 400 पार के नारे पर पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा को 200 से भी कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को उम्मीद से ज्यादा जनता का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की सालाना 30 लाख नौकरी की गारंटी पर नौजवानों में बहुत अधिक उत्साह है। आत्मनिर्भर भारत के नाम पर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन पर निर्भर करा दिया।

आखिरी चरण में असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिहार में झोंकी ताकत, काराकाट में बोले- लालू ने मुसलमानों को लूटा

खेड़ा ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्हें लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं की जरूरत नहीं रही। बाद में उन्हें आरएसएस की भी जरूरत नहीं रही। इसलिए आरएसएस भी लोगों को भाजपा को वोट देने को नहीं कह रहा। प्रधानमंत्री चुनावी भाषण में अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां नहीं गिना रहे। बल्कि मछली, मंगलसूत्र जैसी हास्यास्पद बातें कर रहे हैं। 

पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने देश को लूटा : सम्राट चौधरी

वहीं शनिवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के बिक्रम में आयोजित चुनावी सभा में  बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि भारत को गजनी, मुगल व अंग्रेजों ने सैकड़ों वर्ष लूटा। कांग्रेस 70 साल तक देश को लूटती रही। पिछले दस वर्षों से मोदी सरकार देश को मजबूत कर रही है। अब भारत मेकिंग इन इंडिया के लिए जाना जाता है। भारत की पहचान अब सोने की चिड़िया नहीं सोने के शेर में रूप में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *