Pawan Singh Zindabad slogans raised in front of Rajnath Singh Defense Minister had come to seek votes for Upendra Kushwaha

Pawan Singh Zindabad slogans raised in front of Rajnath Singh Defense Minister had come to seek votes for Upendra Kushwaha


ऐप पर पढ़ें

बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को चुनावी जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हूटिंग का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस बीच मंच के नीचे से काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। वहीं इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। इन दोनों प्रत्याशियों के बीच पवन सिंह ने निर्दलीय ताल ठोक दी है। 

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बिहार के लोग राजनीतिक दृष्टि से बहुत आगे हैं। जब चार लोग कहीं चारपाई पर बैठ जाते हैं तो भारत ही नहीं पूरी दुनिया की राजनीति की बात करते हैं। भारत का मस्तक पूरी दुनिया में उंचा रहे, इसलिए वोट मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए वोट मांगने आया हूं। 

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की सभा का मंच थिएटर बना, चुनावी गाने पर जमकर नाचे फैन

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने इंडी गठबंधन बनाया है। वह कहीं साथ लड़ रहे हैं तो कहीं अलग-अलग लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन का मतलब इंडिया तोड़ो गठबंधन है। इंडिया गठबंधन वाले अपने ही परिवार के लोगों को चुनाव लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पूरे विश्व में आठ सालों में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। विपक्ष धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती हैं। धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *