ऐप पर पढ़ें
Bihar Lok Sabha Elections 2024: किशनगंज जिले के बहादुरगंज कालेज ग्राउंड में रविवार शाम एआईएमआईएम प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा को किया। अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने कांग्रेस और एनडीए पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल की आवाज दिल्ली पार्लियामेंट में गूंजना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगा सीमांचल के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ूगां। औवेसी ने कहा कि चुनाव में सीमांचल की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए वोट करें। औवेसी ने सीएए और एनआरसीसी का विरोध किया।
गौरतबल है कि एआईएमआईएम ने किशनगंज, अररिया, कटिहार, दरभंगा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, काराकाट, भागलपुर, गोपालगंज, शिवहर, पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। किशनगंज लोकसभा सीट से अमौर के विधायक व एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार भी किशनगंज से ही लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन त्रिकोणात्मक लड़ाई में यहां से कांग्रेस की जीत हुई थी।
नीतीश की सभा में ओवैसी की चर्चा; शाहनवाज बोले- एक हैदराबादी आएगा, चक्कर में मत पड़ना
बता दें कि एआईएमआईएम ने सीमांचल खासकर किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में अच्छा-खासा जनाधार बनाया है। 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में उसने तीनों जिलों में जीत का स्वाद भी चखा। उसके पांच विधायक जीते। इनमें किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में बहादुरगंज, कोचाधामन, अमौर और बायसी जबकि अररिया लोकसभा क्षेत्र में जोकीहाट में उनका विधायक जीता था। हालांकि तकनीकी रूप से अमौर व बायसी पूर्णिया जिले के प्रखंड हैं, लेकिन किशनगंज लोकसभा के क्षेत्र हैं।
