One hour more water supply under Har Ghar Nal Ka Jal In Bihar amid severe heat PHED increased time

One hour more water supply under Har Ghar Nal Ka Jal In Bihar amid severe heat PHED increased time


ऐप पर पढ़ें

बिहार में हर घर नल का जल के तहत लोगों को पानी की सप्लाई एक घंटा ज्यादा की जाएगी। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है। दोपहर में जलापूर्ति का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अभी दोपहर के समय एक घंटे ही जलापूर्ति की जा रही है। अब से लोगों को एक के बजाय दो घंटे पानी मिलेगा। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय पेयजल अन्य कार्यों के लिए पानी की जरूरत बढ़ गई है। इसे देखते हुए पीएचईडी ने यह फैसला लिया है।

हर घर नल का जल योजना के तहत बिहार में अभी 6 घंटे जलापूर्ति की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को सुबह 3 घंटे, दोपहर में एक घंटा और शाम में दो घंटे पानी की सप्लाई की जाती है। अब दोपहर के समय में दो घंटा पानी मिलेगा। यानी कि कुल 6 की बजाय 7 घंटे वाटर सप्लाई की जाएगी। विभाग की ओर से गुरुवार को को सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया।

बता दें कि राज्यभर में इन दिनों भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से पेयजल और अन्य कार्यों के लिए पानी की मांग काफी बढ़ गई है। लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई जिलों में भूजल स्तर भी चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।

बिहार के 13 विश्वविद्यालयों पर फिर संकट, केके पाठक के विभाग ने इस वजह से कर दिया टाइट

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर बक्सर जिले में सर्वाधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया, नवादा, नालंदा, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर और नालंदा जिले में भी गुरुवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *