ऐप पर पढ़ें
लंदन के साइंस म्यूजियम की तर्ज पर पटना में साइंस सिटी का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में यह जानकारी दी। अपनी लंदन यात्रा के क्रम में शुक्रवार को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा।
सीएम नीतीश ने कहा कि पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी। साथ ही विज्ञान में उनकी रुचि भी बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।


