Nitish Kumar again lashed out at Lalu yadav and Rabri devi fear and corruption prevailed in rule of husband and wife – लालू और राबड़ी पर फिर बरसे नीतीश कुमार, कहा

Nitish Kumar again lashed out at Lalu yadav and Rabri devi fear and corruption prevailed in rule of husband and wife – लालू और राबड़ी पर फिर बरसे नीतीश कुमार, कहा


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार बिना नाम लिए लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पति-पत्नी के 15 साल के शासन में भय, भ्रष्टाचार व कुशासन था। अब शांति, भाईचारा व सुशासन है। यही कारण है कि बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जिले के टाल क्षेत्र घाटकुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुशासन के 15 साल में बेटियां शाम में घर से नहीं निकलती थीं। अब बेटियां साइकिल से फर्राटा भरते हुए स्कूल जा रही हैं। बिहार में शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जहां विकास का काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के दूसरे चरण में ही तय कर दिया गया था कि सूबे के 10 लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख को रोजगार देंगे। कुछ दिन राजद वाले साथ आये तो नौकरी देने का श्रेय लेने का प्रयास करने लगे हैं। जबकि, नौकरी देने का वादा उनका था और वादा पूरा भी किया।

गड़बड़ करने लगे तो हुए अलग:

सीएम नीतीश ने कहा कि राजद को साथ लिया था। लेकिन, जब गड़बड़ करने लगे तो हम अलग हो गये। अब हम कहीं नहीं जाएंगे और जो पुराने साथी हैं, उन्हीं के साथ रहेंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सांप्रदायिक दंगे कराकर और डराकर वोट लेने का प्रयास होता था। लेकिन, अब दंगे नहीं होते हैं। कब्रिस्तानों की घेराबंदी से लेकर मुस्लिम छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने मुस्लिम वोटरों को साथ आने की अपील की।

एक करोड़ 30 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार की एक करोड़ 30 लाख महिलाएं जीविका समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। बिहार की तर्ज पर ही केंद्र की सरकार आजीविका समूह का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल सहित अन्य कामों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि चुनाव के बाद एक दफा फिर बिहार के एक-एक कोने का भ्रमण करेंगे और बचे हुए कामों को पूरा करेंगे। सभा के अंत में सीएम ने लोजपा (आर) प्रत्याशी अरुण भारती को माला भी पहनाया। लोजपा (आर) प्रत्याशी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए जनता से वोट देने की अपील की।

चिराग पासवान भी थे साथ

सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर घाटकुसुम्भा में दिखाई दिया और एक चक्कर लगाने के बाद उतरा। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी साथ थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *