Nitish government bumper recruitment on more than 4 Laksh posts before Bihar assembly elections

Nitish government bumper recruitment on more than 4 Laksh posts before Bihar assembly elections


ऐप पर पढ़ें

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए नीतीश सरकार जल्द ही बंपर बहाली निकालने वाली है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 4 लाख 72 हजार 976 पद रिक्त हैं। इन पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन सभी पदों को भर दिया जाएगा। सबसे ज्यादा वैकेंसी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में निकाली जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने की बात कई बार कह चुके हैं।

शनिवार को मिली सूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। विभागों ने सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करा दी है। बिहार के सभी सरकारी विभागों में पदों की रिक्तियों के अनुसार करीब विभिन्न जगहों पर लगभग पौने पांच लाख पद खाली हैं। इनमें स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के पद शामिल हैं।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, जीएनएम समेत 45 हजार पदों पर बहाली जल्द

बिहार में सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में रिक्तियां हैं। यहां दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में भी 65 हजार के लगभग पदों को भरा जाना है। इसके अलावा गृह, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार, श्रम संसाधन समेत अन्य कुल 45 विभागों में बहाली की जाएगी। सभी विभागों की ओर से अलग-अलग रिक्तियां निकालकर ये पद भरे जाएंगे। ऐसे में बिहार के बेरोजगार युवाओं को आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *