Mukesh Sahni attacked BJP said This is BJP campaign you give us donation we will give you business – मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला, बोले

Mukesh Sahni attacked BJP said This is BJP campaign you give us donation we will give you business – मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला, बोले


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को गया, जमुई और बांका में चुनावी दौरे के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों, गरीबों के लिए किये जाने वाले कार्यों की चर्चा की। उन्होंने इलेक्ट्रॉल बांड के जरिये भाजपा द्वारा चंदा लिए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का अभियान है, आप हमें चंदा दीजिए, हम आपको धंधा देंगे। 

मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने वादे भूल गए हैं। उन्होंने 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था, लेकिन आज कितने गरीबों के पास अपना घर है। फसलों की एमएसपी बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन क्या हुआ? उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वादाखिलाफी करने वाली सरकार को बदल देना चाहिए। यह सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की है। 

उन्होंने कहा कि आज देश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। कर्ज बढ़ेगा तो इसका बोझ भी हमलोगों पर ही पड़ेगा। उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि 75 साल की उम्र में प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं और इस योजना में 22 साल की उम्र में जवानों को रिटायर कर रहे हैं। श्री सहनी ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *