Modi Govt Bihar Cabinet State Ministers portfolio allocation Giriraj Lalan Manjhi Chirag Nityanand Rajbushan Ramnath Ministry

Modi Govt Bihar Cabinet State Ministers portfolio allocation Giriraj Lalan Manjhi Chirag Nityanand Rajbushan Ramnath Ministry


नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में बिहार से शामिल हुए चार कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। बिहार के पूर्व सीएम, हम नेता और गया के सांसद जीतनराम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दो-दो विभाग मिला है। ललन सिंह पंचायती राज के साथ-साथ मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं। मोदी की पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे भाजपा नेता और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय मिला है। लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है जो पिछली सरकार में उनके चाचा पशुपति पारस को भी मिला था।

अमित शाह के करीबी और पिछली मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे भाजपा नेता और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय को …घोषणा बाकी…. विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। 2014 में वाल्मीकि नगर से लोकसभा गए और अभी राज्यसभा के सांसद भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे को …घोषणा बाकी…. मंत्रालय में जूनियर मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को …घोषणा बाकी…. मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। पहली बार सांसद बने मुजफ्फरपुर के एमपी और भाजपा के राजभूषण चौधरी को …घोषणा बाकी…. विभाग में राज्यमंत्री का पद मिला है।

नरेंद्र मोदी सरकार में बिहार से शामिल चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों में तीन सवर्ण, एक ओबीसी, दो अति पिछड़ा, एक दलित और एक महादलित को मंत्री पद मिला है। जातियों के स्तर पर जाकर देखें तो दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक यादव, एक नाई, एक निषाद, एक पासवान और एक मुसहर को सरकार में जगह मिली है। राजपूत और कुशवाहा नेताओं को मौका नहीं मिल पाया है जबकि एनडीए के जीते सांसदों में पांच राजपूत और दो कुशवाहा शामिल हैं। 

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल बिहार के मंत्रियों के विभाग और मंत्रालय की लिस्ट (Narendra Modi Council of Ministers Bihar Ministers List)

जीतन राम मांझी, कैबिनेट मंत्री- लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय

ललन सिंह, कैबिनेट मंत्री- 

गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री- कपड़ा मंत्रालय

चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री-  युवा और खेल मंत्रालय

नित्यानंद राय, राज्यमंत्री- 

रामनाथ ठाकुर, राज्यमंत्री- 

सतीश चंद्र दुबे, राज्यमंत्री- 

राजभूषण चौधरी, राज्यमंत्री- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *