Mob lynching in Patna Youth beaten to death on suspicion of mobile theft 4 people arrested

Mob lynching in Patna Youth beaten to death on suspicion of mobile theft 4 people arrested


ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के राम नगर इलाके में गुरुवार की सुबह लोगों ने मोबाइल फोन चुराने के शक में 24 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपित घायल को एक चबूतरा पर छोड़ फरार हो गए। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। उसका एक साथी फरार है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। थानेदार एचएन सिंह ने बताया कि युवक पटना जंक्शन की तरफ कहीं रहता था। फिलहाल उसके परिजन सामने नहीं आए हैं।

राम नगर-पोस्टल पार्क रोड पर प्रह्लाद कुमार का मकान है। उस घर में कई किराएदार रहते हैं। जक्कनपुर थानेदार एचएन सिंह के मुताबिक बुधवार आधी रात बाद विक्की कुमार एक अन्य युवक के साथ प्रह्लाद कुमार के मकान में घुसा था। स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों एक किराएदार का मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे थे। तभी पीड़ित की नींद खुल गई और उसने विक्की को दबोच लिया। हालांकि, उसके साथ मौजूद युवक फरार होने में सफल रहा।

चोरी के शक में किराएदारों ने विक्की की जमकर धुनाई की और सुबह तक वहीं बिठाए रखा। किसी ने भी घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की। राम कुमार के मुताबिक स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद सुबह विक्की को छोड़ दिया गया। गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे विक्की राम नगरी रोड से जक्कनपुर थाने की तरफ भागने लगा। तभी पीछे से आए सात युवक व नाबालिगों ने अग्रवाल फूड प्वाइंट के समीप लाठी-डंडे से विक्की की बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने से घायल युवक चबूतरे पर गिर अचेत हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा।

यहभी पढ़िए- बेगूसराय की महिला से पटना में रेप, दोस्त ने किया दुष्कर्म; पति को ढूंढने निकली थी

मृतक के दाहिने हाथ पर ‘विक्की के’ और ‘मां’ का टैटू गुदा है। कयास यह लगाये जा रहे हैं कि युवक का नाम विक्की कुमार होगा। अब तक युवक के शव की अधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। न ही उसके कोई परिजन थाने पर आये हैं। पुलिस हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से ही प्रह्लाद कुमार के मकान में रहने वाले किराएदार फरार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *