ऐप पर पढ़ें
Madhubani Results 2024 LIVE: मधुबनी सीट पर भाजपा के सीटिंग सांसद अशोक यादव 2752 वोटों से आगे चल रहे हैें। उन्हें अबतक की मतगणना में 5983 वोट मिले है। वहीं आरजेडी के अली अशरफ फातमी 3231 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय शिव भूषण साहू हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को सीतामढ़ी में मतदान हुआ था।
10:45 AM- मधुबनी में बीजेपी अशोक यादव 2752 से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी के अली अशरफ पीछे हैं। उन्हें अबतक की काउंटिंग में 3231 वोट मिले हैं।
8:00 AM- मधुबनी सीट पर मतगणना शुरू
1976 से पहले यह क्षेत्र जयनगर लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। मधुबनी लोकसभा सीट से 1957 में कांग्रेस के श्याम नारायण मिश्रा जीते थे। फिर साल 1962 में भी यहां कांग्रेस का राज रहा। इसके बाद 1967 और 1971 दोनों ही चुनावों में सीपीआई ने कब्जा जमाया। साल 1999 में इस सीट पर बीजेपी नेता चौधरी हुकुमदेव नारायण यादव यहां से सांसद चुने गए।
साल 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में भी हुकुमदेव नारायण ही सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अशोक यादव ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को हराया था। और साढ़े 4 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी।
भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी, केओटी, जले शामिल हैं। जिसमें 4 सीटों पर बीजेपी और एक-एक सीट आरजेडी और जेडीयू का कब्जा है।
