Lok Sabha Polls 2024 Vote comes first cremation of mother later says Bihar family

Lok Sabha Polls 2024 Vote comes first cremation of mother later says Bihar family


ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Polls 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की कई सीटों पर भी वोट डाला गया। इसी दौरान एक परिवार ने ऐसी मिशाल पेश की, जिसके बारे में जानकर पढ़ने वाले भी भावुक हो उठेंगे। यहां पर एक परिवार में अस्सी वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। महिला के परिवार के सदस्यों ने पहले वोट डाला और फिर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के देवकुली गांव में हुई। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान हुआ। 

परिवार से चर्चा के बाद फैसला

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान मृतक के बेटे मिथिलेश यादव ने पत्रकारों से कहाकि मेरी मां का शनिवार को निधन हो गया…वह कभी वापस नहीं आएंगी। अंतिम संस्कार के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन चुनाव के लिए नहीं… चुनाव पांच साल बाद आएंगे। इसलिए, हमारे परिवार ने इस मामले पर चर्चा की और वोट डालने के बाद मां का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-115 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी मां का अंतिम संस्कार करने गए। गौरतलब है कि अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन लोकसभा सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (एससी), काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।

बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्य की 57 सीट पर 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी। इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *