Lok Sabha Election 2024 RJD first candidate list Lalu Yadav gives ticket to Sudhakar Singh Buxar Alok Mehta Ujiarpur Kumar Sarbjit Gaya

Lok Sabha Election 2024 RJD first candidate list Lalu Yadav gives ticket to Sudhakar Singh Buxar Alok Mehta Ujiarpur Kumar Sarbjit Gaya


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आरजेडी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमुई सीट से  अर्चना रविदास, गया से कुमार सर्वजीत और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार में से इन तीन सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन्हें सिंबल भी दे दिया गया है। एक नवादा से श्रवण कुशवाहा को लालू ने पार्टी का सिंबल दिया है। वहीं, बक्सर से पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, उजियारपुर से आलोक मेहता को आरजेडी ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इन्हें भी पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की ओर से पहले और दूसरे चरण के कुल 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में आरजेडी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में चरणवार सीटों का बंटवारा किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण की सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस में सहमति बन चुकी है। 

वैशाली सीट से आरजेडी मुन्ना शुक्ला को देगी टिकट? जानें क्या हुई डील

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस के बीच दो-तीन सीटों को छोड़कर सभी पर बात बन गई है। बेगूसराय और कटिहार समेत कुछ एक सीटों पर पेच उलझा हुआ है। बेगूसराय से कांग्रेस लड़ना चाहती है, जबकि सीपीआई अपनी परंपरागत सीट बताकर दावा मजबूत कर रही है। कटिहार में भी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई है। दोनों ही पार्टियां यहां से अपने उम्मीदवार उतारना चाहती हैं।

 

राजद ने कांग्रेस व वामदलों को पिछलग्गू बना दिया : अभिषेक झा

वहीं दूसरी ओर जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने आरोप लगाया है कि आरजेडी ने कांग्रेस और वाम दलों को अपना पिछलग्गू बना दिया है। वह इन दलों के साथ कोई सम्मानजनक समझौता नहीं करना चाहता है। यही कारण है कि 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा किये बगैर अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। उन्होंने विपक्ष के समन्वय पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल तक राजद नेता मनोज झा महागठबंधन में सीटों के सम्मानजनक बंटवारे का दंभ भर रहे थे, लेकिन सारी बातों को झुठलाते हुए राजद ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय पार्टी होने का दंभ भरती है, लेकिन दूसरी तरफ वह पार्टी सीटों के लिए राजद से याचना कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *