Headlines

Lalu Yadav sought votes from public for his daughter and RJD candidate Rohini Acharya from Saran Lok Sabha seat

Lalu Yadav sought votes from public for his daughter and RJD candidate Rohini Acharya from Saran Lok Sabha seat


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा संविधान बदलने और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहती है। वे राजेन्द्र स्डेडियम में सोमवार को अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के नामांकन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने रोहिणी आचार्य के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। कहा कि आप लोगों को भी हिम्मत दिखानी है और देश को बचाना है। अपने अनोखे अंदाज में लालू ने कहा ‘लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चलल’। 

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनने के बाद बाबा भीमराव आंबेडकर का संविधान खत्म कर दिया जाएगा। सारण की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि यह मेरी कर्मभूमि है। हमने यहां रेल चक्का और रेल इंजन फैक्ट्री दी। इंजीनियरिंग कॉलेज खोला। सारण में कई बड़े-बड़े काम किये गये। सारण की जनता न इसे भूलती है और न ही भूलेगी।  

राष्ट्र से बोला गया- राष्ट्रीय झूठ; तेजस्वी ने 10 पॉइंट्स पर पीएम मोदी को घेरा, BJP ने किया पलटवार

यहां मैं सब सुख छोड़कर आई हूं  : रोहिणी आचार्य

सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद एडीएम कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने नहीं आई हूं, यहां मैं सब सुख छोड़कर आई हूं। मैं कोई राजनेता नहीं बल्कि आप ही की बेटी व बहन हूं और मैं आपके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े होने को तैयार हूं।

रोहिणी ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी को हराना नहीं बल्कि जनता को जिताना है। 15 अगस्त से सभी को रोजगार देना है। रक्षा बंधन में सभी बहनों के खाते में एक लाख रुपये भेजना है। मैं कसम खाती हूं कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। डबल इंजन की सरकार में लोगों को क्या फायदा पहुंचा है? पिछले 10 वर्षों में बिहार में क्या कोई निवेश आया है? पिछले 10 वर्षों में लोगों की सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं आया। रोहिणी ने कहा कि छपरा में जो भी विकास हुआ वो लालू जी ने और तेजस्वी ने किया। इस बार आप अपनी बेटी पर विश्वास करें और पूरा सहयोग करिए। यकीन करिए जीतने के बाद आपको गर्व होगा कि आपने मुझे जिताया और सारण उदाहरण बनेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *