Lalu Yadav makes Abhay Kushwaha RJD leader in Lok Sabha Fayaz Ahmed will replace Misa Bharti

Lalu Yadav makes Abhay Kushwaha RJD leader in Lok Sabha Fayaz Ahmed will replace Misa Bharti


ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने बिहार के औरंगाबाद से चुनाव जीतकर सांसद बने अभय कुशवाहा को लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल का नेता बनाया है। वहीं, जहानाबाद से सासंद सुरेंद्र यादव को आरजेडी का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में प्रेमचंद गुप्ता अब आरजेडी संसदीय दल के नेता होंगे। वे मीसा भारती की जगह लेंगे। वहीं, फैयाज अहमद को राज्यसभा में आरजेडी का मुख्य सचेतक बनाया गया है। पहली बार सांसद बने अभय कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर सिसायी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मीसा भारती को इस बार संसद में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के संसदीय दल के नेताओं के मनोनयन के बारे में जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में 23 सीटों पर लड़ी आरजेडी को चार पर जीत मिली थी। लालू की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र, अभय कुशवाहा औरंगाबाद, सुरेंद्र यादव जहानाबाद और सुधाकर सिंह बक्सर से चुनाव जीते। 

सबसे ज्यादा चर्चा औरंगाबाद में आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अभय कुशवाहा की रही। क्योंकि बिहार का चित्तौड़गढ़ कही जाने वाली इस सीट से पहली बार कोई गैर-राजपूत सांसद बना है। लालू का कुशवाहा फैक्टर काम कर गया और जेडीयू से आरजेडी में अभय ने यहां पार्टी को पहली बार जीत का स्वाद चखाया। अब लालू यादव ने अभय कुशवाहा को लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। जानकारों का मानना है कि इसके जरिए आरजेडी ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुशवाहा वोटरों को भी साधने की कोशिश की है। 

बिहार के ‘चितौड़गढ़’ में पहली बार जीता गैर-राजपूत, औरंगाबाद में अभय कुशवाहा ने लालटेन जला दिया

मीसा भारती को कोई पद नहीं

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को संसद में फिलहाल कोई पद नहीं दिया गया है। अब तक वह राज्यसभा में आरजेडी संसदीय दल की नेता थीं। हाल ही में वह पाटलिपुत्र से जीतकर लोकसभा में चली गईं। उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा थी कि लालू उन्हें लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल का नेता बनाएंगे। मगर पार्टी ने ना तो मीसा को आरजेडी का लीडर बनाया और ना ही मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई।

लोकसभा जीतकर मीसा भारती के हौसले बुलंद, बोलीं- पार्टी देगी तो और जिम्मेदारी उठाने को तैयार

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मीसा भारती का उत्साह चरम पर है, पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी तो वह जरूर उसे निभाएंगी। अब चर्चा यह भी चल उठी है कि मीसा भारती को बिहार चुनाव से हले आरजेडी संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *