Headlines

Lalu Yadav big attack before PM narendra modi Bihar visit It is difficult to get truth out of Prime Minister – पीएम के बिहार दौरे से पहले लालू यादव का बड़ा हमला, कहा

Lalu Yadav big attack before PM narendra modi Bihar visit It is difficult to get truth out of Prime Minister – पीएम के बिहार दौरे से पहले लालू यादव का बड़ा हमला, कहा


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने कहा कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच बातें साफ-साफ समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री से सच उगलवाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के एक दिन पूर्व रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर लालू ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात करने से घबराते हैं। देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी है, इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। आरोप लगाया कि देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 12 मई को पटना में रोड शो में शामिल होने के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले पीएम 20 मई को फिर पटना में रुकेंगे। मंगलवार को वे बिहार के दो लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 25 मई को भी प्रधानमंत्री बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे में वे सातवें चरण के चुनाव क्षेत्रों पाटलिपुत्रा, काराकाट और बक्सर में जनसभा करेंगे। 

8 दिनों के भीतर दूसरी बार कल बिहार आएंगे पीएम मोदी, पटना में रुकेंगे; 21 को सीवान और पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा

पीएम का दुबारा पटना में रुकना उनका बिहार के प्रति लगाव : बीजेपी

वहीं दूसरी ओर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों से मिल रहे हैं। रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं, जबकि चुनाव जीतने के लिए उनकी गारंटी ही काफी है। बिहार में तो वे दूसरी बार रुकेंगे। इससे पता चलता है कि बिहार के प्रति उनके मन में विशेष लगाव है। विजय सिन्हा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय विकास के लक्ष्य को पूरा करने का चुनाव होता है। इसलिए हम मोदी सरकार द्वारा हर क्षेत्र की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जो काम हुए हैं, उसके साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अपनी न कोई सोच है, न संकल्प है और न ही देश चलाने का सामर्थ्य है। पिछले चुनाव में शून्य पर आउट होने के बाद भी ये खुद को सुधार नहीं पाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *