Lalu Daughter Rohini Acharya election conch shell in the battle of Saran Mega road show again public relations campaign

Lalu Daughter Rohini Acharya election conch shell in the battle of Saran Mega road show again public relations campaign


ऐप पर पढ़ें

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज से अपने संसदीय क्षेत्र सारण में चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगी। सारण में रोहिणी का मेगा रोड शो निकलेगा और फिर जनसंपर्क अभियान का आगाज होगा। सोनपुर से नया गांव, दिघवारा से गरखा तक रोड शो होगा। और फिर शक्तिपीठ आमी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इससे पहले कल पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया था। आपको बता दें सारण से रोहिणी आचार्य आरजेडी प्रत्याशी हैं। इस सीट पर रोहिणी की टक्कर बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है। 

सोनपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंगापुर से अकेले ही उनके नाक में दम किया था और अब तो मैं सारण में हूं और यहां की जनता का पूरा समर्थन मेरे साथ है। रोहिणी ने दावा किया कि बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। इससे पहले भी ट्वीट के जरिए रोहिणी कई बार बिहार की एनडीए सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलती आई हैं। 

रोहिणी आचार्य ने सारण में अपने चुनावी कैंपेन का रूट मैप भी जारी कर दिया है। जिसके तहत अभियान का आगाज जेपी सेतु से शुरू होगा। और फिर रसूलपुर, नयागांव, शेखटोला, बस्तीजलाल, मानुपुर होते हुए आमी मंदिर में पूजा अर्चना के संपन्न होगा। आपको बता दें पटना में जन विश्वास महारैली में रोहिणी ने पहली बार सियासी मचंच साझा किया था। जिसके बाद से उनके राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज हो गई थी। और अब अपने पिता लालू यादव की पार्टी आरजेडी से उन्हें टिकट भी मिल गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *