Lalan Singh will fly in the air After Ashok Mahato Lalu MLA made a big claim said this on Anand Mohan

Lalan Singh will fly in the air After Ashok Mahato Lalu MLA made a big claim said this on Anand Mohan


ऐप पर पढ़ें

महागठबंधन में सीट बंटवारे के बिना ही आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों को उतार दिया है। और पार्टी सिंबल भी दे दिया है। इस बीच जो सबसे ज्यादा चर्चा में नाम रहा है। वो है बिहार के गैंगस्टर रहे अशोक महतो का। जिनकी पत्नी अनीता देवी को लालू यादव ने मुंगेर से चुनावी मैदान में उतारा है। और उनका मुकाबला नीतीश की पार्टी जेडीयू के ललन सिंह से होगा। ललन सिंह जदयू के पूर्व अध्यक्ष हैं। और मौजूदा सांसद भी हैं। इस सीट को लेकर आरजेडी और जेडीयू के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। 

पहले खुद अशोक महतो ने कहा था कि ललन सिंह का कोई अता-पता नहीं चलेगा। वहीं अब लालू के पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि हवा में उड़ जाएंगे ललन सिंह पता नहीं चलेगा। हमारे साथ जनता है। फतेहपुर सिंह ने अशोक महतो को क्रांतिकारी योद्धा बताते हुए कहा कि जिसने दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ी उसे आप अपराधी कह रहे हो। तो फिर आनंद मोहन क्या हैं, वो क्या अपराधी नहीं है। दलित आईएएस की हत्या की। जो सजायाफ्ता है। उनकी पत्नी को आप टिकट दे रहे हो। लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं। और सामाजिक न्याय के लोगों को टिकट देने का काम कर रहे हैं। जनता महागठबंधन को वोट करके एनडीए की औकात बताने का काम करेगी।

वहीं सम्राट चौधरी के लालू यादव को टिकट बेचने में माहिर बताने वाले बयान पर फतेह बहादुर ने कहा कि सम्राट जिसकी गोद में बैठे हैं। उसका प्रभाव तो पड़ेगा ही। और उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं। लालू यादव जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के मुताबिक टिकट दे रहे हैं। सम्राट चौधरी के पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी है। जिस जाति के वो खुद हैं। उसी जाति ने लोगों ने उनको इग्नोर कर दिया है। अब उन्होने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

वहीं नीतीश की पार्टी जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू में अब कुछ बचा नहीं, न कोई जनाधार है, और न ही कोई आधार है। जब चुनाव हो जाएंगे। तो और भी लोग जदयू छोड़कर आरजेडी में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *