ऐप पर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। जिसमें बिहार से बीजेपी, जेडीयू, लोजपा आर, हम के 8 मंत्रियों को मंत्रालय दे दिए गए हैं। लेकिन एक कैबिनेट मंत्री ललन सिंह और राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को दोहरी जिम्मेदारी दी है। जदयू के ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्य,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का प्रभार सौंपा है तो वहीं बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे को कोयला और खान मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया है। इनके अलावा बिहार के बाकी 6 मंत्रियों को एक- एक मंत्रालय का दायित्व सौंपा है
मुंगेर सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचने वाला ललन सिंह चौथी बार लोकसभा पहुंचे है। 2014 से 2019 तक बिहार में मंत्री भी रह चुके हैं। और मंत्रालय संभालने की दायित्व भी निभा चुके हैं। ऐसे में ललन सिंह को केंद्र सरकार में दोहरी जिम्मेदारी दी है। और उन्हें पंचायती राज और पशुपालन मंत्री बनाया गया है। बिहार से जिन 4 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनमें ललन सिंह भी शामिल है। ललन सिंह मंत्रालय के साथ-साथ संगठन संभालने का भी हुनर रखते है। ललन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को भी दो मंत्रालय की राज्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी मिली है। जिसमे कोयला और खनन मंत्रालय शामिल है। वो बिहाक के वाल्मिकीनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और ब्राह्मण समुदाय का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। चनपटिया और नरकटियागंज से तीन बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। 2019 और 2024 वाल्मिकीनगर की सीट एनडीए के कोटे में चली गई। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेज सतीश चंद्र पहली बार मोदी कैबिनेट में मंत्री बने है, और दो-दो मंत्रालयों का प्रभार मिल है।
