Jamui Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead LJP Arun Bharti RJD Archana Kumari Ravidas

Jamui Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead LJP Arun Bharti RJD Archana Kumari Ravidas


Jamui Results 2024 : जमुई सुरक्षित लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। इस सीट पर लोजपा रामविलास के अरुण भारती ने अपने पहले ही चुनाव में जीत का पताका लहरा दिया है। अरुण भारती ने  1,12,482 वोटों के अंतर से  आरजेडी की अर्चना रविदास को हराया है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अरुण भारती को कुल 5,09, 046 वोट मिले वहीं अर्चना कुमारी ने 3,96,564 मत हासिल किया। अन्य पांच उम्मीदवार 14 हजार के नीचे सिमट गए।

19.56 PM जमुई से एनडीए को जीत मिली। एलजेपी आर के  अरुण भारती ने आरजेडी की अर्चना कुमारी को परास्त किया।

18.56 PM- जमुई में एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। उन्होंने राजद की अर्चना कुमारी को 112483 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। अरुण को 508179 वोट मिले हैं जबकि अर्चना कुमारी को अब तक की गिनती में 395696 वोट मिले हैं। 

14.20 PM– जमुई में चिराग पासवान के बहनोई और एनडीए कैंडिडेट अरुण भारती ने आरजेडी उम्मीदवार अर्चना भारती पर 64446 वोटों की बढ़त बना ली है। अबतक के आंकड़ों के अनुसार भारती को 299193 वोट मिले हैं जबकि अर्चना को 234747 जनता ने 234747 वोट दिया है।

11.33 AM- जमुई में एलजेपी आर के अरुण भारती ने बड़ी बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 25981 से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर आरडेजी की अर्चना भारती हैं जिन्हें  71135 वोट मिले हैं। अरुण भारती को 97116 मत अबतक मिले हैं।

8.00 AM- जमुई में मतगणना शुरू

जमुई से एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सांसद हैं। इस बार हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए जमुई से अपने जीजा अरुण पासवान को उतार दिया है। अरुण पासवान पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। रामविलास पासवान के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई के अलावा उनकी कोई बड़ी पहचान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की पहली चुनावी रैली जमुई में अरुण पासवान के पक्ष में ही किया था। 

दूसरी ओर महागठबंधन से राजद की अर्चना कुमारी मैदान में हैं। वह आरजेडी की पुरानी कार्यकर्ता हैं लेकिन पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। अर्चना रविदास के पति मुकेश यादव हैं जजो राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं।  मुंगेर से विधानसभा चुनाव लड़कर हार चुके हैं।  पति यादव और पत्नी रविदास के कारण दोनों समाज का वोट मिलने की उम्मीद अर्चना को है। 

जमुई सीट 1952 से अस्तित्व में आया। लेकिन 1971 में परिसीमन के तहत इसे समाप्त कर दिया गया। फिर से 2002 के परिसीमन के बाद 2008 में जमुई को लोकसभा क्षेत्र घोषित किया गया। चिराग पासवान 2014 और 2019 में जमुई से चुनाव जीते। 2009 में जेडीयू के टिकट पर भूदेव चौधरी सांसद बने थे।

जमुई लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 6 सीटें हैं जो मुंगेर, शेखपुरा और जमुई में फैले हुए हैं। जमुई जिले में चार सीट सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई है।  इसके अलावा शेखपुरा में शेखपुरा विधानसभा और मुंगेर का तारापुर विधानसभा जमुई लोकसभा का अंग है। तारापुर में जेडीयू के राजीव सिंह, शेखपुरा में राजद के विजय यादव, सिकंदरा सुरक्षित में हम के प्रफुल्ल माझी, जमुई में बीजेपी की श्रेयसी सिंह, झाझा में जदयू के दामोदर रावत और चकाई में निर्दलीय सुमित सिंह विधायक हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *