ऐप पर पढ़ें
Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। मंगलवार को भभुआ में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि जवान व्यक्ति के कमर में दर्द होना अच्छी बात नहीं है। उनका (तेजस्वी यादव) भी बोरिया बिस्तर बंधाने वाला है। साथ ही उन्होंने राज्य की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा भी किया।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छह चरणों के चुनाव में ही हम सरकार बना चुके हैं। सातवें चरण में भी भारी बहुमत से हम सीट जीत रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि फिर से देश में भाजपा की सरकार बनायेंगे। 4 जून को औपचारिक ऐलान होना बाकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजेडी प्रचार कर रही है कि मुख्यमंत्री का चुनाव है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसलिए लालटेन पर वोट देना है। जब हमने कहा कि यह मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का है तो लोगों ने महसूस किया कि हमसे बहुत बड़ी भूल हो रही थी।
मोदी जी को बेड रेस्ट कराकर ही हम लेंगे रेस्ट: तेजस्वी यादव
वहीं दूसरी ओर सासाराम संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादप ने कहा कि पहले हम नरेंद्र मोदी जी को बेड रेस्ट कराएंगे, इसके बाद ही हम रेस्ट लेंगे। जब हम बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हैं, युवाओं को रोजगार देने संबंधी सवाल खड़ा करते हैं तो मोदी जी हमें जेल भेजने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा मोदीजी, हम लालू के बेटा हैं। जब हमारे पिताजी को आपके गुरु नहीं डरा पाए तो आप उनके बेटे को कैसे डरा सकते हैं।
