Headlines

imd rain alert monsoon latest update today up me barish bihar weather 3 july ka mausam – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi

imd rain alert monsoon latest update today up me barish bihar weather 3 july ka mausam – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi


Monsoon Today: समय से पहले केरल और पूर्वोत्तर के रास्ते एंट्री और 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर मॉनसून ने दोहरी खुशी दे दी है। इसी बीच बारिश अब गर्मी का प्रकोप झेलने वाले उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को खुशखबरी देने जा रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने जा रही है।

IMD ने बुधवार को बताया है कि 7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, 4 से 7 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के बीच बारिश के आसार हैं। बुधवार यानी 3 जुलाई को पश्चिम राजस्थआन, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही 6-7 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश, 5 से 7 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में अति भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी 7 जुलाई, पंजाब और हरियाणा में 3 जुलाई को अति भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इस सप्ताह जमकर बारिश के आसार हैं। सात ही पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में भी 5 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नटाक, में 7 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। सौराष्ट्र, कच्छ में बुधवार को बादल जमकर बरसेंगे। वहीं, गुजरात क्षेत्र में 5 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।

छह दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंचा मॉनसून

जून के मध्य में धीमी प्रगति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस तरह इसने दो जुलाई तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।’ मॉनसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था, जो सामान्य से दो से छह दिन पहले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *