Husband got her lover arrested for kidnapping his wife mother of two children reached the court to save him, बिहार न्यूज

Husband got her lover arrested for kidnapping his wife mother of two children reached the court to save him, बिहार न्यूज


ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्णिया कोर्ट में पति, पत्नी और आशिक के बीच फंसा एक गजब का कानूनी मामला सामने आया है। बीवी को बॉयफ्रेंड द्वारा भगा ले जाने का केस दर्ज कराकर पति ने गिरफ्तार करवा दिया था। कोर्ट में अपने आशिक को बचाने के लिए दो बच्चों की मां गवाही देने पहुंच गई जिसके बाद भारी बवाल हुआ।  प्रेमी की जमानत के लिए कोर्ट पहुंची पत्नी के साथ पति का कोर्ट में ही झगड़ा हो गया। दोनों के झगड़े को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत कराया।

35 साल की फरहाना 19 साल से अपने पति मोहम्मद जहांगीर के साथ रह रही थी। उनके दो बच्चे भी हैं। 2020 में जहांगीर ने दिल्ली में एक कारखाना खोला और पूर्णियां से 4 मजदूर काम पर रखे। यहीं से उनकी जिंदगी ने मोड़ लेना शुरू कर दिया। मजदूरों में 18 साल का राशिद आलम उर्फ बाबुल भी था। फरहाना भी कारखाने आती-जाती थी। फरहाना और राशिद के बीच दोस्ती हो गई। फिर 11 जून को फरहाना और राशिद लापता हो गए। जहांगीर को पता चला कि दोनों पूर्णिया भाग गए हैं और वहां जाकर शादी कर ली है।

 

जहांगीर ने भी पूर्णिया जाकर राशिद के खिलाफ अपनी पत्नी को किडनैप करने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर राशिद को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। चार दिन बाद कोर्ट में राशिद की जमानत पर सुनवाई थी तो वहां जाकर फरहाना ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह राशिद के साथ अपनी मर्जी से रह रही है और दोनों ने शादी भी कर ली है। 

जहांगीर ने फरहाना को समाज और बच्चों की दुहाई देते हुए घर चलने कहा लेकिन उसने मना कर दिया। कोर्ट में दोनों का परिवार मौजूद था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प हो गई जिसमें राशिद की मां घायल हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *