Husband arranged marriage with sister father in law absconded with mother The woman said where should I go now – बहन से पति ने रचाई शादी, मां को लेकर ससुर फरार; महिला बोली

Husband arranged marriage with sister father in law absconded with mother The woman said where should I go now – बहन से पति ने रचाई शादी, मां को लेकर ससुर फरार; महिला बोली


ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब एक महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती रो-रोकर सुनाई। और बताया कि उसके पति ने उसकी बहन से प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचा ली। और फिर उसकी मां बेटी को ढूंढने निकली तो ससुर उसे भगा ले गया। और अब दोनों दिल्ली में रह रहे हैं। बहन को पति और मां को ससुर भगा कर ले गया। जिसके बाद पीड़ित महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है।

दरअसल पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र का है। जब नाबालिग लड़की ने तीन जून को प्रेम-प्रसंग में जीजा से शादी रचा ली। उसके बाद दोनों दिल्ली चले गए। पुत्री को खोजने निकली समधन भी समधी के साथ दिल्ली में एक साथ रहने लगी। बताया जाता है दोनों में भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था।इसी मामले को लेकर सुधा देवी ने थाना में आवेदन दिया है।

यह भी पढ़िए- लव अफेयर में रोड़ा बन रही थी पत्नी; पति ने टुकड़े-टुकड़े कर जमीन में गाड़ा, बिहार में खौफनाक वारदात

पीड़िता को पुलिस को बताया कि 2021 में बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में बिराजी भगत के पुत्र छोटू कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पति का मेरी छोटी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन जून को शादी करने के बाद दोनों दिल्ली चले गए। मायके आकर मां को घटना की जानकारी दी। मां जानकारी लेने बोचहां गई , जो वापस नहीं आई। खोजबीन में पता चला कि मां उसके ससुर के साथ खुद भाग गई और दोनों दिल्ली में एक साथ रह रहे हैं, इन दोनों में भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

आपको बता दें पीड़ित महिला की एक छोटी बच्ची भी है। जिसे लेकर वो भटक रही है। उसका कहना है कि अब न तो उसका पति फोन उठा रहा, और नही उनसे सुसर और उसकी मां। ऐसे में उसका पूरा परिवार उसके अपनों ने ही तबाह कर दिया है। फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस मामले का क्या नतीजा निकलता है। 

यह भी पढ़िए- करंट लगाया, फिर गोली मारी; बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने प्रेमी की शूटरों से कराई हत्या, डेढ़ लाख दी सुपारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *