Giriraj Singh reaction on Ram Kripal Yadav Attack alleges Lalu Yadav Tejaswi Yadav and RJD

Giriraj Singh reaction on Ram Kripal Yadav Attack alleges Lalu Yadav Tejaswi Yadav and RJD


ऐप पर पढ़ें

Giriraj Singh Ram Kripal Yadav Attack: रामकृपाल यादव पर हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। गिरिराज सिंह ने इसके लिए इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि लालू यादव के युवराज बिहार में गुंडागर्दी का राज बनाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहाकि भगवान की कृपा से रामकृपाल यादव की जान बच गई, नहीं तो उनकी मौत तक हो सकती थी। साथ ही सरकार से गुजारिश की कि वह रामकृपाल यादव की सिक्योरिटी भी बढ़ाई जाए।

उत्पात मचाते हैं आरजेडी के लोग

गौरतलब है कि शनिवार की शाम मसौढ़ी इलाके में रामकृपाल यादव के ऊपर हमला हुआ था। इस दौरान उनके काफिले पर फायरिंग भी हुई थी। रामकृपाल यादव ने पुलिस को दी गई एफआईआर में लिखा है कि हमलावरों ने उनके एक समर्थक का सिर भी पिस्टल की बट से फोड़ दिया है। इसको लेकर ही गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहाकि मसौढ़ी में लोग पहले से ज्यादा डरे हुए थे कि यहां पर आरजेडी के लोग उत्पात मचाते थे। गिरिराज सिंह ने कहाकि सारण में भी राजद की गुंडागर्दी देखने को मिली थी।

मीसा भारती से है मुकाबला

बता दें कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में रामकृपाल यादव के सामने लालू यादव की बेटी मीसा भारती हैं। रामकृपाल यादव का कहना है कि तिनेरी गांव के पास एक मतदान केंद्र पर स्थानीय विधायक रेखा देवी के मतदान केंद्र में जाने की सूचना मिली थी। इस पर भाजपा समर्थकों ने हंगामा भी किया था। इसके बारे में जानकारी होने पर रामकृपाल यादव वहां पहुंचे थे। तिनेरी से लौटते हुए उनके ऊपर हमला हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *