First the snake bit then the young man bit him Man survived snake died, बिहार न्यूज

First the snake bit then the young man bit him Man survived snake died, बिहार न्यूज


ऐप पर पढ़ें

बिहार के नवादा से इन दिनों एक अजीब किस्म का मामला सामने आ आया है। नवादा में एक आदमी को सांप ने काट लिया। फिर आदमी ने पलटकर उस सांप को इस विश्वास के साथ काटा कि ‘जहर ही जहर को मारता है’। बाद में हुआ ये कि आदमी तो जिंदा बच गया, लेकिन सांप की मौत हो गई। फिलहाल आदमी की हालत ठीक है। वह अस्पताल से इलाज कराके घर वापस आ गया है।  

35 साल के संतोष लोहार रेलवे में कर्मचारी हैं। वो नवादा जिले के रजौली प्रखंड में रेलवे ट्रैक बिछाने का काम कर रहे थे। इस इलाके में घना जंगल है। पूरे दिन काम करने के बाद मंगलवार की रात जब संतोष सोने के लिए गए तो उन्हें सांप ने काट लिया। जैसे ही सांप ने काटा तो संतोष ने तेजी से पलटवार करते हुए सांप को पकड़ा और दो बार काट लिया। इसके पीछे की वजह स्थानीय मिथक हैं।

मिथकों के अनुसार अगर कोई सांप आपको काटे तो उसको वापस काट लेने से आप बच जाते हैं। लोगों ने बताया कि देश के कई हिस्सों में इस तरह का मिथक है कि अगर आपको सांप काटे तो आप किसी रेंगने वाले जीव को काट लें। इससे वो जहर सांप के अंदर चला जाता है। 

संयोग से संतोष के आस-पास उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी मौजूद थे। वो तुरंत उसे रजौली अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसे समय पर इलाज मिल गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 35 साल के संतोष का इलाज डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने किया था। उन्हें रातभर अस्पताल में रखा गया और इसके बाद अगली सुबह छुट्टी दे दी गई। सिन्हा ने बताया कि इलाज से उसकी हालत में सुधार है। साथ ही इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसे किस तरह के सांप ने काटा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *