Firing on voters in Arrah 3 people shot representative of Union Minister RK Singh beaten up

Firing on voters in Arrah 3 people shot representative of Union Minister RK Singh beaten up


आरा के भोजपुर में छिटपुट घटनाओं के बीच आखिरी चरण में मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान बड़हरा थाने के पैगा गांव के बूथ पर फायरिंग और सेमरा में मारपीट की घटना हुई। रविवार की शाम पैगा में हुई गोलीबारी में किशोरी समेत गांव के तीन लोग जख्मी हो गए। एक पार्टी के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।

उसी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ पर पोलिंग एजेंट को हटाने का कारण पूछने पर भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी गई। उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

गोलीबारी में घायलों में पैगा गांव निवासी किशुन दयाल राम और अमरजीत राम के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। राहुल कुमार को दाहिने सीने और किशुन दयाल राम को बाएं कंधे पर गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं किशोरी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। आरोप है कि वोट देने जाते वक्त फायरिंग की गई।

यह भी पढ़िए- जहानाबाद में जेडीयू के पोलिंग एजेंट पर फायरिंग, दारोगा से मारपीट; आखिरी चरण की वोटिंग में बवाल

जबकि जिस पार्टी के समर्थकों पर आरोप लगा है, उन लोगों का कहना है कि मतदान समाप्त होने के बाद कुछ लोग जबरन वोट देने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था। इधर, फायरिंग और तीन लोगों को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गयी। सूचना पर एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि एक को बाएं साइड कंधे और दूसरे को दाहिने सीने में गोली लगी है। दोनों की स्थिति स्थिर है। जिसे सीने में गोली लगी है उसका एक्स-रे कराया गया है। एक्स-रे में छोटा सा बुलेट का प्लेट पाया गया।

बता दें कि सूचना मिलने पर एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ में जुटी है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़िए- Ram Kripal Yadav Attack: रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, सांसद समर्थक का फोड़ा सिर

घटना के बाद सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस देर रात तक कैंप करती रही। वहीं इस मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस की ओर से चार पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस घायलों का बयान भी ले रही है। इसके बाद आगे धरपकड़ की की कार्रवाई की जायेगी।

एसडीपीओ के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि वोटिंग के बाद दलित समुदाय को कुछ लोग घर लौट रहे थे। तब कुछ लोगों से उन लोगों का विवाद हो गया। उसे लेकर दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। तब एक पक्ष की ओर से रोड़ेबाजी की जाने लगी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी। उसमें एक किशोरी सहित तीन लोगों को गोली लग गई। प्राथमिकी के आधार पर सख्त कार्रवाई की

वहीं औरंगाबाद बारुण प्रखंड के करेया मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मी और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, एक व्यक्ति का सिर फूटा, दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। भभुआ में वोट बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों व पुलिस के बीच मारपीट हो गई। जिसमें सिपाही मिथलेश कुमार का सिर फट गया, और पांच ग्रामीण भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *